विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में पुलिस कस्टडी से भागे युवक की मौत, ट्रक की टक्कर के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम; भारी फोर्स तैनात

Published: Mon, 13 Apr 2026 06:24 AM (IST)

निवाड़ी (गाजियाबाद) में पुलिस हिरासत से भागे युवक अमित की ट्रक की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत ...और पढ़ें

मृतक अमित का फाइल फोटो। (सौ- स्वजन)

मृतक अमित का फाइल फोटो। (सौ- स्वजन)

HighLights

  1. युवक अमित की पुलिस हिरासत से भागते समय मौत

  2. मेडिकल जांच के दौरान ट्रक की चपेट में आया

  3. लापरवाही बरतने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

जागरण संवाददाता, निवाड़ी (गाजियाबाद)। मुरादनगर सीएचसी में निवाड़ी पुलिस की पकड़ से छूटकर ट्रक की चपेट में आए युवक अमित की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचने पर हंगामे की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल गंगनहर पटरी मार्ग पर निवाड़ी पुल के पास तैनात रहा। पीएसी, देहात क्यूआरटी, तमाम एसीपी, निरीक्षक मौजूद रहे। पुलिस पतला में नहीं गई।

श्मशान घाट पर निगरानी

खुफिया विभाग मृतक के घर के पास व श्मशान घाट पर निगरानी बनाए रखी। कोई हंगामा नहीं हुआ। सैंकड़ों की संख्या में लोग अमित की अंतिम यात्रा में शामिल रहे। निवाड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा पतला के अमित कुमार नगर पंचायत पतला में आउटसोर्सिंग कर्मचारी थे।

मंगलवार रात वे अपने साथियों के साथ खुले में शराब पी रहे थे। गस्त के दौरान पुलिस वहां पहुंची और अमित को पकड़कर थाने ले आई।

मुरादनगर सीएचसी में मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस लेकर गई। इसी बीच अमित पुलिस की कार से कूदकर दिल्ली मेरठ मार्ग की तरफ भागा, यहां ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर घायल हो गया था। गाजियाबाद के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

लापरवाही पर निलंबन

मामले में लापरवाही बरतनें पर शुक्रवार देर शाम डीसीपी ग्रामीण ने दो दारोगा, एक हेडकांस्टेबल व एक सिपाही को निलंबित किया था। शुक्रवार को अमित के पिता सुभाष की तहरीर पर अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया गया है।

अब रविवार सुबह उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई। पुलिस की लापरवाही के चलते मौत होने के कारण शव पतला पहुंचने पर हंगामा होने की आशंका थी। ऐसे में रविवार को पुलिस महकमा हरकत में आ गया। सुबह से ही अधिकारियों ने यहां डेरा डाल दिया।

शाम करीब साढ़े छह बजे शव पतला पहुंचा तो चीत्कार मच गया। शव घर पहुंचा तो सैंकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें- सड़क पर दौड़ रही JCB ने ली बाइक सवार की जान, ड्यूटी से घर जाते समय बाइक सवार को मारी टक्कर





पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अमित के स्वजन को सौंप दिया गया है। एहतियान पुलिस को तैनात किया गया था। दर्ज मुकदमे में छानबीन चल रही है, जो साक्ष्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-

भास्कर वर्मा, एसीपी मोदीनगर।