सड़क पर दौड़ रही JCB ने ली बाइक सवार की जान, ड्यूटी से घर जाते समय बाइक सवार को मारी टक्कर
बाराबंकी में दो सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। उमरा ...और पढ़ें

HighLights
जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार शोभित की मौत।
भगवानपुर मोड़ पर कार से ई-रिक्शा पलटा, सात घायल।
दिलोना मोड़ बंद होने से यातायात दबाव बढ़ा।
जागरण टीम, बाराबंकी। सड़क पर रफ्तार में फर्राटा भर रही जेसीबी मशीन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर बाइक सवार ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दिलोना मोड़ बंद हाेने के कारण भगवानपुर मोड़ पर बढ़े यातायात के दबाव से हादसों की आशंका बनी रहती है। यह एक कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया, हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हुए।
निंदूरा : देवा के भेडहापुर निवासी 25 वर्षीय शोभित औधोगिक क्षेत्र उमरा स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। शनिवार को नाइट ड्यूटी करके घर जा रहे थे। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर एशिया स्कूल के निकट तेज रफ्तार जेसीबी मशीन ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी पर पहुंचे परिवारजन ने युवक को लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई।उमरा चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रजापति ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
रामसनेहीघाट : भगवानपुर मोड़ पर रविवार करीब 11 बजे कार की टक्कर से एक ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें सवार कई लोग घायल हो गए। रामसनेहीघाट के कोटवा सड़क से दिलौना की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा में छह-सात लोग सवार थे। ई-रिक्शा भगवानपुर मोड़ पहुंचा था, तभी उस मोड़ पर आ रही कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया।
हादसे में ई-रिक्शा चालक बब्बू जायसवाल को अधिक चोट आयी, जबकि श्याम कला, प्रियंका व उनका पुत्र सहित सभी यात्री घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को निजी क्लिनिक पहुंचाया। स्थानीय लोग देवेंद्र सिंह, रतन कुमार, अशोक मिश्र आदि का कहना है कि दिलौना कट बंद होने के बाद से भगवानपुर मोड़ पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
