मीरगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा टेंपो, सड़क दुर्घटना में 8 लोग घायल; 2 रेफर
मीरगंज हाईवे पर रॉन्ग साइड चल रहे एक टेम्पो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया। ...और पढ़ें
-1776014629600_m.webp)
HighLights
मीरगंज हाईवे पर रॉन्ग साइड टेम्पो पलटा।
अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा।
शादी समारोह में जा रहे 8 लोग घायल।
जागरण संवाददाता, मीरगंज। हाईवे पर रॉन्ग साइड चल रहे टेंपो को अज्ञात वाहन की टक्कर से पलट गया।हादसे में शादी समारोह में जा रहे परिवार के 8 लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार कर दो को सीएचसी से रेफर किया गया।मीरगंज क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गया।
रॉन्ग साइड चल रहे टेंपो को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो में सवार करीब आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
25 अप्रैल को होनी थी शादी
जानकारी के अनुसार सिरौली के गांव शिवपुरी निवासी कल्लू पुत्र पीतम की बेटी की शादी 25 अप्रैल को तय है। शादी की तैयारियों के तहत वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टेंपो से बीथम गांव भात मांगने जा रहे थे। टेंपो को 55 वर्षीय दोदराम वर्मा, निवासी नसरतगंज थाना सिरौली, चला रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही टेंपो मीरगंज हाईवे पर पहुंचा, चालक ने वाहन को अचानक रॉन्ग साइड में मोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग से मची अफरातफरी, आग बुझाने के प्रयास में जुटी दमकल विभाग की टीम
इसी दौरान बरेली की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो में बैठे लोग उछलकर घायल हो गए। हादसे में कल्लू, धनवती, निखिल, चमेली, पूजा, देवकली, हेमा, अबना, मनतसा और चालक दोदराम वर्मा घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है ।
