विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग से मची अफरातफरी, आग बुझाने के प्रयास में जुटी दमकल विभाग की टीम

Published: Sun, 12 Apr 2026 10:04 PM (IST)

रुड़की के बीएसएम तिराहे के पास रविवार देर रात रस्तोगी मोटर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रुड़की के बीएसएम तिराहे पर दुकान में आग लगी।

  2. मोबिल ऑयल और सामान ने आग को विकराल किया।

  3. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, बुझाने का प्रयास जारी।

जागरण संवाददाता, रुड़की। रविवार की देर रात बीएसएम तिराहे के पास स्थित एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखे मोबिल ऑयल और अन्य सामान ने आग पकड़ ली। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

रुड़की गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के बीएसएम तिराहा के पास रस्तोगी मोटर पार्ट्स के नाम से स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। रविवार की देर रात अचानक ही दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान के अंदर रख मोबिल ऑयल और अन्य सामान को चपेट में ले लिया। जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

दुकान मालिक और कर्मचारियों ने किया आग बुझाने का प्रयास

दुकान मालिक ने कर्मचारियों के साथ आग बुझाने का प्रयास करते हुए इसकी सूचना दमकल विभाग को दी सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। देर रात तक आग बुझाने का प्रयास जारी था।

अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान मोके पर हड़कम्प की स्थिति रही। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।