विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ के बाबूगढ़ में पुलिस चौकी के पास चाऊमीन के खोखे में लगी भीषण आग, दो फ्रिज समेत हजारों का सामान जलकर राख

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:28 PM (IST)

हापुड़ के बाबूगढ़ में एक चाऊमीन के खोखे में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे दो फ्रिज समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

HighLights

  1. बाबूगढ़ के मुदाफरा गांव में चाऊमीन खोखे में आग लगी।

  2. दो फ्रिज, काउंटर सहित हजारों का सामान जलकर राख।

  3. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आग पर काबू पाया।

संवाद सहयोगी, बाबूगढ़(हापुड़)। हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा में बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे टीटू चाऊमीन वाले के खोखे में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

गनीमत रही कि खोखे के बराबर में ही पुलिस चौकी स्थित होने के कारण पुलिसकर्मियों को तत्काल आग लगने की जानकारी मिल गई।

पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए तत्परता दिखाई और चौकी में लगे समर्सिबल को चलाकर पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

फ्रिज-काउंटर समेत जरूरी सामान जलकर राख

हालांकि, तब तक आग ने खोखे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया था। आग इतनी भीषण थी कि खोखे में रखे दो फ्रिज, काउंटर, परचून का सामान और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इसके साथ ही खोखा भी आग की भेंट चढ़ गया।

घटना में दुकानदार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। देर रात हुई इस घटना के बाद सुबह आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की तत्परता की सराहना की। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की दुकानों और अन्य संपत्तियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में दिल्ली रोड पर CNG मास्टर वर्कशॉप में लगी आग से हड़कंप, आग की लपटों ने डराया; धुआं आसमान में छाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।