विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में शादी के छह महीने बाद हादसे में गई मिनी ट्रक के 23 वर्षीय कंडक्टर की जान, अज्ञात वाहन की तलाश

Published: Thu, 10 Sep 2026 03:53 PM (IST)

हापुड़ के पिलखुवा में बस अड्डे के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मिनी ट्रक के 23 वर्षीय कंडक्टर ...और पढ़ें

शादी के मात्र छह महीने बाद ही सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 23 वर्षीय जावेद अली। फाइल फोटो

शादी के मात्र छह महीने बाद ही सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 23 वर्षीय जावेद अली। फाइल फोटो

HighLights

  1. पिलखुवा में अज्ञात वाहन की टक्कर से कंडक्टर की मौत।

  2. 23 वर्षीय जावेद अली की छह माह पहले हुई थी शादी।

  3. पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी।

जागरण संवाददाता, पिलखुवा (हापुड़)। कोतवाली क्षेत्र के बस अड्डा स्थित वीएस सिनेमा के सामने गुरुवार तड़के एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मिनी ट्रक के कंडक्टर की मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर भी घायल हो गया। मिनी ट्रक अमरोहा से दिल्ली की ओर जा रहा था। करीब ढाई बजे पीछे से आए अज्ञात वाहन ने मिनी ट्रक में टक्कर मार दी।

हादसे में अमरोहा जिले के रजापुर थाना क्षेत्र के अतरासी कला गांव रहने वाले 23 वर्षीय जावेद अली की मौत हो गई। वह मिनी ट्रक पर कंडक्टर था। हादसे में ड्राइवर 22 वर्षीय अरमान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जावेद की करीब छह माह पहले शादी हुई थी। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ दलित हत्याकांड पर अखिलेश के सवाल से गरमाई सियासत; पुलिस ने रोका था सांसद रामजीलाल का काफिला

यह भी पढ़ें- हापुड़ में दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पत्नी ने शिकायत पत्र में लगाए गंभीर आरोप