हापुड़ में दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पत्नी ने शिकायत पत्र में लगाए गंभीर आरोप
हापुड़ में यूपी पुलिस के एक दरोगा के खिलाफ उसकी पत्नी ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
-1789012855223_m.webp)
हापुड़ में दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज। AI जनरेटेड
HighLights
हापुड़ में दरोगा के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया केस।
पत्नी का आरोप, पति शराब पीकर करता है मारपीट।
कान के पर्दे में छेद करने और जान से मारने की धमकी।
जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में यूपी पुलिस के दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्नी ने ही अपने पति पर केस दर्ज कराया है।
महिला का आरोप है कि पति शराब पीकर मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि पति ने मारपीट कर उसके कान के पर्दे में भी छेद कर दिया। महिला ने दरोगा पति पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, दरोगा ऋषभ हापुड़ मे तैनात है। थाना गढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमे के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है-
