विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ दलित हत्याकांड पर अखिलेश के सवाल से गरमाई सियासत; पुलिस ने रोका था सांसद रामजीलाल का काफिला

Published: Thu, 10 Sep 2026 11:21 AM (GMT+05:30)

हापुड़ के बदनौली गांव में दलित युवक दीपक की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने रोक दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।

HighLights

  1. सपा सांसद रामजीलाल सुमन को हापुड़ में पीड़ित परिवार से मिलने से रोका।

  2. दलित युवक दीपक की हत्या के बाद संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे।

  3. अखिलेश यादव ने पुलिस कार्रवाई पर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए।

डिजिटल डेस्क, हापुड़। हापुड़ के बदनौली गांव में दीपक जाटव हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस द्वारा रोकने का मामला तूल पकड़ रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स (X) पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा कि जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं, बीजेपी की बेचैनी बढ़ती जा रही है, इसीलिए पीडीए (PDA) समाज के लोगों पर जुल्म बढ़ता जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन किया

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि हापुड़ जिले के बदनौली गांव में दलित युवक दीपक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक दीपक के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने जा रहे सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन को जब भारी पुलिस बल ने रास्ते में रोक लिया, तो विरोध प्रदर्शन किया गया।

मोदीनगर रोड पर रोका

दरअसल, समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात करने हापुड़ जा रहे थे तो पुलिस ने मोदीनगर रोड पर उन्हें रोक दिया।

वहीं, सांसद के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोकते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी।

बताया गया कि सांसद रामजीलाल का उद्देश्य परिवार से घटना की जानकारी लेने के साथ ही उन्हें ढांढस बंधाना था। लेकिन पुलिस ने पहले ही सांसद का काफिला मोदीनगर रोड पर रोक लिया।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना था कि कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें- बदनौली गोलीकांड: दलित युवक की मौत के बाद गांव में उबाल, हापुड़ में 2 घंटे जाम रहा हापुड़-मोदीनगर मार्ग

यह भी पढ़ें- हापुड़ बदनौली गोलीकांड: जन्माष्टमी पर हुए खूनी संघर्ष में दलित युवक की मौत, गांव में नहीं थमा आक्रोश; Inside Story