विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में नकली हीटरों का भंडाफोड़, 39 किए जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

Published: Mon, 19 Jan 2026 03:50 PM (IST)

हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली हीटरों की बिक्री पर कार्रवाई की है। कंपनी प्रतिनिधि की सूचना ...और पढ़ें

हापुड़ पुलिस।

हापुड़ पुलिस।

HighLights

  1. हापुड़ में 39 नकली हीटर जब्त किए गए

  2. कपूरपुर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

  3. नकली हीटरों की बिक्री पर कॉपीराइट मुकदमा दर्ज

संवाद सहयोगी, धौलाना (हापुड़)। हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में बीती रात नकली हीटरों की बिक्री का मामला सामने आया है। इस पर कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने पुलिस की मदद से कार्रवाई कराई है। इसमें तीन नामचीन कंपनियों के 39 नकली हीटर जब्त किए गए हैं, जबकि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

चंडीगढ़ के रहने वाले ललित ने बताया कि उनकी कंपनी विभिन्न नामचीन कंपनियों के नकली माल की बिक्री रोकने का कार्य करती है। ललित को शनिवार देर रात सूचना मिली कि एक टेंपो में भरकर तीन नामी कंपनियों के नकली हीटर बिक्री के लिए ले जाए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही ललित ने तत्काल कपूरपुर पुलिस के साथ मिलकर सिरोधन बाइपास के पास टेंपो को रोककर चालक को पकड़ लिया गया। हिरासत में लिए गए चालक की पहचान अनीस पुत्र इद्दु के रूप में हुई है। वह गांव अहमदपुर थाना भावनपुर मेरठ का रहने वाला है। टेंपो की तलाशी लेने पर उसमें 39 नकली हीटर बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

ललित ने बताया कि नकली हीटरों की बिक्री से न केवल कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि सरकार को भी कर राजस्व की क्षति होती है। उन्होंने कहा कि बिना किसी मानक के तैयार किए गए ऐसे हीटर गंभीर हादसों का कारण बन सकते हैं।

कंपनी प्रतिनिधि की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ कॉपीराइट कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में छिजारसी टोल प्लाजा पर जाम से मिलेगी मुक्ति, जल्द शुरू होंगे चार नए बूथ

थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।