विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद-गाजियाबाद MEMU ट्रेन सोमवार से फिर चलेगी, हापुड़ समेत आसपास के यात्रियों को मिलेगी राहत

Published: Sat, 03 Oct 2026 09:06 PM (IST)

गाजियाबाद और मुरादाबाद के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन का संचालन 10 दिन बाद सोमवार से फिर शुरू होगा। गाजियाबाद ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. मेमू ट्रेन का संचालन 10 दिन बाद सोमवार से शुरू।

  2. गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के कारण रद्द थी।

  3. मुरादाबाद-गाजियाबाद के दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत।

संवाद सहयोगी, हापुड़। मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्रियों समेत अन्य यात्रियों को राहत भरी खबर सामने आई है। गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच संचालित मेमू ट्रेन का संचालन कल यानी सोमवार को शुरू होगा।

दस दिन तक गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से पावर व ट्रैफिक ब्लाक के कारण आज (रविवार) तक निरस्त की गई थी।

25 सितंबर से चार अक्टूबर के बीच गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पटरियों और क्षतिग्रस्त स्लीपर बदलने का कार्य किया गया था। इसमें हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली मेमू ट्रेन का संचालन दस दिन के लिए निरस्त कर दिया था।

यात्रियों को मिलेगी राहत

उधर, आनंद विहार टर्मिनल से मालदा टाउन तक चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को निरस्त रही, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच संचालित मेमू ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और उनका आवागमन भी सुगम होगा।

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर कानपुर के यात्रियों को राहत, दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

यह भी पढ़ें- भागलपुर-दानापुर ट्रेन में खिड़की से मोबाइल छीन रहा था चोर! यात्री ने हाथ पकड़कर हवा में लटकाया, फिर धक्का देकर गिराया