गढ़मुक्तेश्वर में ऑटो में महिला को बेहोश कर लूटे सोने के कुंडल और नकदी, पुलिस ने शुरू की जांच
गढ़मुक्तेश्वर में ऑटो में बैठी दो महिलाओं ने एक यात्री पिंकी चौहान को बेहोश कर दिया। उन्होंने महिला के सोने ...और पढ़ें

गढ़मुक्तेश्वर में ऑटो में महिला को बेहोश कर लूटे सोने के कुंडल और नकदी ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
ऑटो में बैठी दो महिलाओं ने यात्री को बेहोश किया।
बेहोश कर सोने के कुंडल और पांच हजार रुपये चुराए।
पीड़िता अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ध्रुव शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर। ऑटो में सवारी के रूप में बैठी दो महिलाओं ने एक महिला को बेहोश कर उसके सोने के कुंडल एवं पांच हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बेहोशी की हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के आलमनगर गांव की रहने वाली पिंकी चौहान का मायका भगवानपुर गांव में हैं। वह भैयादूज पर अपने बेटे गौरव उम्र करीब सात वर्ष के साथ मायके जा रही थी।
5 हजार रुपये भी निकाले...
इसके लिए वह गढ़मुक्तेश्वर में रोडवेज बस अड्डे के पास खड़े एक आटो में बैठ गई। इसमें चालक के साथ ही दो अन्य महिलाएं पहले से ही बैठी हुई थी। इस दौरान आटो चालक ने बच्चे को अपने पास आगे बैठा लिया।
स्वजन ने बताया कि ऑटो में बैठने के बाद बराबर में बैठी दो महिलाओं ने उनके मुंह के सामने एक कपड़ा झाड़ा था, जिसके बाद वह बेहोश हो गई थी। मौके का फायदा उठाकर महिलाओं ने उनके कानों से सोने के कुंडल एवं पर्स में रखे करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए।
पुलिस ने शुरू की जांच
लोदीपुर के पास महिला को बेहोशी की हालत में उतार दिया तथा फरार हो गए। गौरव को अपने मामा का मोबाइल नंबर याद था। उसने किसी राहगीर के फोन से इस बात की सूचना अपने मामा को दी। जिसके बाद महिला को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया है।
महिला के स्वजन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ गंगा मेला बनेगा ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों का बड़ा बाजार, तैयारी हुई पूरी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।