विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नियम के पेंच में फंसे गढ़मुक्तेश्वर के 3,000 से अधिक गन्ना किसान, न मिल चल रही और न बदल सकते हैं क्रय केंद्र

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:24 PM (IST)

गढ़मुक्तेश्वर में चीनी मिलों के कानूनी विवाद और 7 किमी के नियम के कारण हजारों गन्ना किसान संकट में हैं। ...और पढ़ें

हापुड़ के किसान नियमों से परेशान। जागरण

हापुड़ के किसान नियमों से परेशान। जागरण

HighLights

  1. कानूनी विवाद और 7 किमी नियम से किसान फंसे

  2. मिलें बंद, आलू-गेहूं की बुवाई पर संकट

  3. 3,000 से अधिक किसानों, कर्मचारियों की रोजी-रोटी प्रभावित

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। प्रशासन एवं चीनी मिल अधिकारियों के बीच चल रही कानूनी नूराकुश्ती ने मिल गेट के सात किलोमीटर के दायरे में आने वाले हजारों किसानों को अधर में लटका दिया है।

हजारों किसानों के सामने आलू एवं गेहूं की बोआई का संकट खड़ा हो गया है। मिल नहीं चलने तथा गेट के किसानों को मिल से जुड़ा रखने के कारण अब ऐसे किसानों को कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है।

गन्ना भुगतान सहित अन्य कारणों को लेकर प्रशासन ने इस वर्ष सिंभावली चीनी मिल से 103 तथा ब्रजनाथपुर चीनी मिल से 33 यानि कुल 136 क्रय केंद्रों को दूसरे जनपद में स्थापित चीनी मिलों को आवंटित कर दिया है।

7 किमी के दायरे वाले नियम से संकट में किसान

नियमानुसार मिल गेट के सात किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसानों का गन्ना किसी दूसरे मिल को नहीं दिया जा सकता हैं। ऐसे में सिंभावली के छह तथा ब्रजनाथपुर चीनी मिल के चार क्रय केंद्र से जुड़े करीब तीन हजार से अधिक किसान ही इन मिलों से जुड़े रह गए है। अब इन किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

नियम के पेंच में फंसकर उनका गन्ना दूसरी मिलों को नहीं दिया जा सकता है, जबकि दोनों चीनी मिलों के पहिए थमे हुए हैं। ऐसे में वह गन्ना काटकर आलू तथा गेहूं की होने वाली बोआई को लेकर चितिंत नजर आने लगे हैं।

इसके अतिरिक्त प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रुप से जुड़े करीब तीन हजार कर्मचारियों एवं अधिकारियों के सामने अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है, जिसको लेकर वह बुधवार से सिंभावली चीनी मिल में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

24 घंटे में मात्र 1500 क्विंटल गन्ना

अपेक्षित गन्ना नहीं मिलने के कारण सिंभावली का पेराई सत्र शुरू नहीं हो पा रहा है तो वहीं ब्रजनाथपुर ने मिल का उद्घााटन तो कर दिया, लेकिन वह भी अपेक्षित गन्ना नहीं मिलने के कारण पेराई सत्र पूर्ण रूप से चलाने की स्थिति में नहीं है।

ब्रजनाथपुर चीनी मिल के अधिकारी अनमोल राठी ने बताया कि उद्घााटन के 24 घंटे बाद मात्र 1500 क्विंटल गन्ना आया है, जबकि मिल को चलाने के लिए कम से कम 35 से 40 हजार क्विंटल गन्ने की जरूरत हैं। ऐसे में खरीदे गए गन्ने का चेन के पास ढेर लगा हुआ है। यदि अपेक्षित गन्ना नहीं मिला तो यह गन्ना भी सूख जाएगा।

यह भी पढ़ें- किसान भाई ध्यान दें! समस्या है या कोई सुझाव देना चाहें तो कॉल करें हेल्पलाइन नंबर 7055666170 पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।