किसान भाई ध्यान दें! समस्या है या कोई सुझाव देना चाहें तो कॉल करें हेल्पलाइन नंबर 7055666170 पर
नानौता चीनी मिल ने गन्ना किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुझावों के लिए 24 घंटे का कंट्रोल रूम ...और पढ़ें

सहारनपुर के गांव नानौता में भ्रमण के दौरान खेतों में पहुंचकर गन्ना छीलने का तरीका सिखाते मिल अधिकारी। सौ. चीनी मिल
HighLights
नानौता चीनी मिल ने किसानों के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू की।
समस्या समाधान और सुझावों के लिए 7055666170 पर कॉल करें।
संवाद सूत्र, जागरण. नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल प्रशासन ने गन्ना किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान, सुझाव और सुविधा के लिए मिल परिसर में 24 घंटे सक्रिय रहने वाला एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7055666170 जारी किया गया है, जिस पर किसान किसी भी समय संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं या सुझाव दे सकते हैं।
चीनी मिल को साफ-सुथरा और गुणवत्तायुक्त गन्ना उपलब्ध हो, इसके लिए मिल अधिकारी स्वयं क्षेत्र के गांवों का दौरा कर किसानों से संवाद कर रहे हैं। मिल के प्रधान प्रबंधक अंकित कुमार और सीसीओ एसके श्रीवास ने टीम के साथ उन खेतों का निरीक्षण किया, जहां गन्ने की कटाई और छिलाई का काम चल रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खेतों में मौजूद किसान किशन सिंह चौरा और श्रमिकों से संवाद किया और उन्हें गन्ने की सही छिलाई के तरीकों की जानकारी दी।
प्रधान प्रबंधक अंकित कुमार ने किसानों से अपील की कि वे मिल में केवल साफ-सुथरा, पत्ती, अगोला और जड़रहित गन्ना ही आपूर्ति करें। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि मिल प्रशासन किसान हित में हरसंभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है और कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त होने वाली प्रत्येक समस्या का समाधान पूरी तत्परता से किया जाएगा