गौतमबुद्ध नगर में घायल गढ़मुक्तेश्वर के युवक की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम
गढ़मुक्तेश्वर निवासी मुकेश सैनी की गौतमबुद्ध नगर में हुए सड़क हादसे के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार ...और पढ़ें

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत। फोटो: आर्काइव
HighLights
मुकेश सैनी की गौतमबुद्ध नगर हादसे के बाद उपचार के दौरान मौत
गढ़मुक्तेश्वर निवासी 36 वर्षीय मुकेश सैनी सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हुए थे
मंगलवार को हुई मौत से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर
जागरण संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर। गौतमबुद्ध नगर में कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए गढ़मुक्तेश्वर निवासी 36 वर्षीय मुकेश सैनी की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गौतमबुद्ध नगर में हुआ था हादसा
नक्का कुआं रोड, जैन गली के सामने रहने वाले मुकेश सैनी कुछ दिन पहले बाइक से गौतमबुद्ध नगर गए थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था।
उपचार के दौरान मंगलवार को मौत
मुकेश की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में 24 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, बच्चों को मिलेगी खास सुविधाएं
यह भी पढ़ें- बदनौली हत्याकांड: मांगें नहीं मानीं तो हापुड़ में होगी दलित समाज की महापंचायत
यह भी पढ़ें- हापुड़ में 24 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, बच्चों को मिलेगी खास सुविधाएं
