विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में 24 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, बच्चों को मिलेगी खास सुविधाएं

Published: Mon, 14 Sep 2026 06:45 PM (IST)

हापुड़ के कोटा हरनाथपुर गांव में 24.12 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा। यह विद्यालय प्री-नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा।

HighLights

  1. हापुड़ के कोटा हरनाथपुर में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण।

  2. 24.12 करोड़ रुपये की लागत से प्री-नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई।

  3. ग्रामीण बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा मिलेगी।

संवाद सहयोगी, हापुड़। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में जिले को बड़ी सौगात मिली है। गांव कोटा हरनाथपुर में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

शासन की ओर से विद्यालय निर्माण के लिए 24.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें से पहली किस्त के रूप में 12.6 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

पांच एकड़ भूमि में बनने वाले इस विद्यालय में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई की सुविधा होगी। विद्यालय के निर्माण से आसपास के गांवों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय को आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के अनुरूप विकसित किया जाएगा। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए कक्षाओं के साथ डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें डिजिटल कंप्यूटर लैब, खेलकूद के लिए मैदान और अन्य आवश्यक शैक्षणिक संसाधन शामिल होंगे।

विद्यालय में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा एक ही परिसर में उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए अलग-अलग विद्यालयों में प्रवेश लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ग्रामीण क्षेत्र में अक्सर अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के लिए उन्हें दूर स्थित विद्यालयों में भेजना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों खर्च होते हैं।

मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण से इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय को ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय बनने के बाद छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। डिजिटल कंप्यूटर लैब के माध्यम से बच्चों को नई तकनीक और डिजिटल संसाधनों का उपयोग सीखने में मदद मिलेगी।

5 एकड़ में होगा विद्यालय का निर्माण

गांव कोटा हरनाथपुर में पांच एकड़ जमीन पर प्रस्तावित विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। शासन से पहली किस्त जारी होने के बाद निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या और आवश्यकताओं को ध्यान में रख भवन, कक्षाओं, प्रयोगात्मक गतिविधियों और खेलकूद से जुड़ी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

शासन की ओर से मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए 24.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। पहली किस्त के रूप में 12.6 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। विद्यालय का निर्माण पूरा होने के बाद आसपास के गांवों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिलेगा। - दीपा भाटी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी