विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर निराश्रित गोवंश को बचाने पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत; दस घायल

Published: Sun, 26 Jul 2026 10:36 PM (IST)

गढ़मुक्तेश्वर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर निराश्रित गोवंश को बचाने के चक्कर में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की ...और पढ़ें

गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर गोवंश बचाने में भीषण हादसा तीन की मौत दस घायल।

गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर गोवंश बचाने में भीषण हादसा तीन की मौत दस घायल।

HighLights

  1. गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर निराश्रित गोवंश बचाने में भीषण दुर्घटना हुई।

  2. हादसे में बिजनौर के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।

  3. दस से अधिक लोग घायल, कई मेरठ रेफर किए गए।

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। अल्लाबक्खशपुर गांव पास हाथ्वे पर निराश्रित गोवंश को बचाने के चक्कर में एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी साइड पर पहुंच गई। इसके कारण हाथ्वे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में बिजनौर के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए।

सूचना के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कई लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली लखनऊ हाइवे पर स्याना चौपला से आगे रविवार की देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक कार हाइवे पर जा रही थी। इसी बीच अचानक एक निराश्रित गोवंश हाइवे पर सामने आ गया।

अचानक निराश्रित गोवंश के सामने आने के कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे की दूसरी साइड पर पहुंच गई। इस बीच दूसरी साइड पर तेज गति से दौड़ रहे कई वाहन पलटी हुई कार से टकराते चले गए। इस दुर्घटना में करीब 14 लोग घायल हाे गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चींख पुकार मच गई।

इस बीच किसी राहगीर ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी विनीत भटनागर, सीओ राहुल यादव, कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट भी मौके पर पहुंच गए तथा घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस के माध्यम से मेरठ के लिए रेफर कराया।

हाइवे पर लग गया जाम

दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहगीर एवं पुलिस कड़ी मेहनत करते दिखाई दिए। इस दौरान पुलिस द्वारा क्रेन के माध्यम से हाईवे से वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद वहां से यातायात सुचारू हो सका।

एंबुलेंस पड़ गई कम

दुर्घटना के समय अधिक लोगों के घायल होने के कारण सीएचसी में एंबुलेंस की कमी हो गई। जिसके बाद पुलिस एवं चिकित्सकों द्वारा प्राइवेट एंबुलेंस का इंतजाम करने के बाद घायलों को रेफर किया गया। इस दौरान सीएचसी में घायलों की चीख पुकार मचती रही। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तीन लोगों अबरार, सरफराज तथा अफजल की मौत हो गई। यह सभी बिजनौर के बताए जा रहे हैं। इनके बारे में शेष जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में एक लाख का इनामी बदमाश रोहित गिरफ्तार, एनएच-09 पर की थी 73 हजार की लूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।