विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, दिए अहम दिशा निर्देश

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:28 AM (IST)

गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने ...और पढ़ें

गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, दिए अहम दिशा निर्देश ( एआई जेनरेटेड इमेज)

गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, दिए अहम दिशा निर्देश ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. डीएम-एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की समीक्षा की।

  2. सुरक्षा, यातायात, लाइट व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश।

  3. लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी, ड्रोन से निगरानी।

ध्रुव शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दे रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को गंगा मेला स्थित अस्थाई पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी कविता मीना ने समीक्षा बैठक के दौरान लाइट, बैरिकेड, स्नान घाट, रास्तों आदि को लेकर संपूर्ण जानकारी की। इस दौरान उन्होंने अधिनस्थों को सभी तैयारियों को समय से पूर्व करने के निर्देश दिए।

लापरवाहों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी कार्य में लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि गंगा मेला स्थल को आने वाले सभी मार्गों पर पुलिस व्यवस्था को मजबूत किया जाए। हाईवे से आने वाले सभी वाहनों को गंगा एक्सप्रेसवे से निकाला जाएगा।

मेले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो

उन्होंने कहा कि मेले से आने वाले सभी मार्गो एवं मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। पूरे मेले में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी वहीं यदि कोई कर्मचारी डयूटी से गायब मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान एडीएम संदीप कुमार, सीडीओ श्रुति शर्मा, एसडीएम अशोक कुमार, मेला प्रभारी एसडीएम श्रीराम यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल यादव सहित अन्य पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- डेढ़ करोड़ खर्च... फिर भी ककराली सरोवर में पानी की बूंद तक नहीं, पालिका भी बनाए हुए है दूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।