तिगरी और गढ़मुक्तेश्वर मेले के बीच खत्म हुई दूरी, लाखों श्रद्धालुओं के लिए खुला गंगा पर बना पैंटून पुल
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर और अमरोहा के तिगरी गंगा मेले को जोड़ने वाला पैंटून पुल अब आम जनता के लिए खुल गया है। इससे दोनों जिलों के श्रद्धालुओं का आवागमन आसान होगा और उन्हें कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा।

गढ़ और तिगरी मेले पैंटून पुल से जुड़े। जागरण
HighLights
गढ़मुक्तेश्वर-तिगरी मेले को जोड़ने वाला पैंटून पुल खुला।
श्रद्धालुओं को गंगा पार आवागमन में अब आसानी होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वादा हुआ पूरा, मंत्री ने किया उद्घाटन।
जागरण संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर और अमरोहा के तिगरी में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले अब गंगा नदी पर बने पैंटून पुल से जुड़ गए हैं। शुक्रवार को पुल आम जनता के लिए खोल दिया, जिससे दोनों जिलों के श्रद्धालुओं का आवागमन आसान होगा।
वे गंगा पार कर एक-दूसरे के मेले तक पहुंच सकेंगे और उन्हें लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल गंगा मेले में पुल का वादा किया था, जो अब पूरा हुआ।
अगले साल से चालू करने के पक्ष में थे अधिकारी
अधिकारी इसे अगले साल से चालू करने के पक्ष में थे, लेकिन मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद मेला शुरू होने के तीन दिन बाद पुल खोल दिया गया।
शुक्रवार शाम अमरोहा की दिशा से प्रदेश की मंत्री गुलाबो देवी ने इसका उद्घाटन किया। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा तट पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पुल का विशेष महत्व है।
यह भी पढ़ें- घूमने के शौक ने बदल दी किस्मत! 50 हजार से शुरू किया काम, अब तिगरी और गढ़ मेले में पूनम के 'टेंट सिटी' की धूम