विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घूमने के शौक ने बदल दी किस्मत! 50 हजार से शुरू किया काम, अब तिगरी और गढ़ मेले में पूनम के 'टेंट सिटी' की धूम

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:55 PM (IST)

पूनम ने अपने घूमने के शौक को एक सफल कारोबार में बदल दिया है, अब वह तिगरी और गढ़ मेले में श्रद्धालुओं को टेंट उपलब्ध करा रही हैं। पांच साल पहले एक टेंट से शुरू हुआ यह काम अब 300 टेंटों तक पहुंच गया है, जो नारी सशक्तीकरण की मिसाल है।

तिगरी मेले में लगे टेंट के साथ खड़ी पूनम और उनके लगाए गए टेंट स्रोत स्वयं

तिगरी मेले में लगे टेंट के साथ खड़ी पूनम और उनके लगाए गए टेंट स्रोत स्वयं

HighLights

  1. पांच साल पहले एक टेंट लेकर तिगरी मेला पहुंची थीं पूनम

आसिफ अली, अमरोहा। नवाचार के साथ ही यह नारी सशक्तिकरण की मिसाल भी है। गांव भवालपुर बांसली निवासी पूनम ने चार साल पहले तिगरी मेले में अपने व परिवार के लिए जो गोल टेंट लगाया था, वह अब उनके लिए कारोबार बन गया है। घूमने के शौकीन पूनम व उनके पति नरेंद्र चौधरी ने टेंट को अपना कारोबार बना लिया तथा अब चार साल से वह तिगरी व गढ़ मेले में श्रद्धालुओं को टेंट उपलब्ध करा रहे हैं।

इस बार भी उन्होंने दोनों मेले में 300 टेंट लगाए हैं। जिन्हें श्रद्धालु किराए पर लेकर मां गंगा की गोद में रहते हैं। पूनम का यह नवाचार न सिर्फ उनके लिए रोजगार बन गया है बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

अमरोहा के तिगरी के साथ ही पड़ोसी जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेला चल रहा है। दोनों मेलों में टेंट नगरी बसी हुई है तथा श्रद्धालु यहां आकर ठहरे हुए हैं। हालांकि सरकारी टेंट भी लगे हैं तथा श्रद्धालु घरों से भी टेंट लेकर यहां पहुंच रहे हैं।

संभल के गांव भवालपुर बांसली निवासी पूनम ने टेंट नगरी में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह तिगरी व गढ़ मुक्तेश्वर मेले में ठेकेदारों को टेंट उपलब्ध करा रही हैं। पति नरेंद्र चौधरी व दिल्ली निवासी हिमांशु अग्रवाल के साथ मिलकर किराए पर टेंट उपलब्ध कराने का काम शुरू किया है।

पूनम ने बताया कि 2022 के मेले में वह एक गोल टेंट लेकर पहुंचे थे। उनका यह टेंट इंटरनेट मीडिया के माध्यम से चर्चा में आया था। बताया कि उन्हें व पति नरेंद्र चौधरी को देशभर में घूमने का शौक था तथा बाइक पर मिनी टेंट लेकर चलते थे।

वहीं से दोनों को तिगरी व गढ़ मेले में टेंट उपलब्ध कराने का आइडिया मिला था। इसके लिए उन्होंने दिल्ली के नागलोई निवासी हिमांशु अग्रवाल से संपर्क किया तथा साथ टेंट उपलब्ध कराने का सुझाव दिया था।

बताया कि लोगों को उनके टेंट पसंद आए तो 2023, 2024 व 2025 में भी उन्होंने तिगरी व गढ़ मेला में टेंट उपलब्ध कराए थे। इस बार भी दोनों मेलों में लगभग 300 टेंट लगाए हैं। मुनासिब किराए पर पीपी, स्विस काटेज, पगौड़ा टेंट व झोपड़ी उपलब्ध कराई हैं।

जिनका किराया 1100, 1500, 2000 व 2500 रुपये तक है। इनमें बेड, गद्दा, कुर्सी, मेज व स्टूल शामिल हैं। बताया कि 2023 में उन्होंने 50 हजार रुपये का निवेश कर यह कारोबार शुरू किया था।

यह भी पढ़ें- राजकीय दर्जा मिलने के बाद और भव्य हुआ तिगरी गंगा मेला, 'हर-हर गंगे' के जयकारों से गूंज उठे घाट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।