Move to Jagran APP

जनपद में बनेंगे चौदह ओवरब्रिज, निर्माण कार्य शुरू

लुधियाना (पंजाब) से दानकुनी (पश्चिम बंगाल) तक बनने वाले डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर में शामिल जनपद में चल रहे निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली हैं। कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत जनपद में चौदह ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। सभी स्थानों पर पाइल लोड टेस्ट (मिट्टी की जांच) पूरी हो चुकी हैं। निजामपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रॉस करने के लिए दो ओवरब्रिज बनने है। इस स्थान पर जमीन को समतल कर पाइल कैप (स्ट्रक्चर निर्माण) कार्य शुरू हो

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 May 2019 08:49 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 06:26 AM (IST)
जनपद में बनेंगे चौदह ओवरब्रिज, निर्माण कार्य शुरू

विशाल गोयल, हापुड़ : लुधियाना (पंजाब) से दानकुनी (पश्चिम बंगाल) तक बनने वाले रेलवे की डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत जनपद में निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली हैं। कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत जनपद में चौदह ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। सभी स्थानों पर मिट्टी की जांच का कार्य पूरा हो चुका है। निजामपुर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इस स्थान पर जमीन को समतल कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। लुधियाना से जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर तक एकल रेलमार्ग बनाया जाएगा। इससे आगे पश्चिम बंगाल तक दोहरा रेलमार्ग होगा। वर्तमान में सहारनपुर से खुर्जा तक रेलमार्ग का निर्माण लार्सन एंड टुब्रो कंपनी (एल एंड टी) द्वारा किया जा रहा है। जनपद में निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे इंजीनियर शुभम कुमार ने बताया कि जनपद हापुड़ में चौदह ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इनके निर्माण के लिए किसानों से भूमि खरीद ली गई है। ओवरब्रिज बनने के प्रस्तावित स्थान की मिट्टी की जांच की जा चुकी है। जल्द ही ओवरब्रिज बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निजामपुर गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपर दो ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।  सड़क के दोनों ओर स्ट्रक्चर निर्माण हो चुका है। अन्य स्थानों पर भी जल्दी ही स्ट्रक्चर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

इन स्थानों पर बनेंगे ओवरब्रिज

जनपद में बनने वाले चौदह ओवरब्रिज में गांव निजामपुर के निकट दो, गांव हाफिजपुर में दो, गांव मुर्शदपुर में तीन, मोदीनगर मार्ग पर दो, गांव अमीपुर नंगौला में दो, गांव रघुनाथपुर, रामपुर, अनवरपुर में एक-एक ओवरब्रिज बनेगा। इस स्थानों की मिट्टी की जांच का कार्य पूरा हो चुका है। सोलह मीटर लंबे होंगे ओवरब्रिज

जनपद में बनने वाले सभी ओवरब्रिज की लंबाई 16 मीटर होगी। ओवरब्रिज बनाने के लिए गड्ढों   गहराई दो मीटर, चौड़ाई नौ मीटर और ऊंचाई 16 मीटर रखी जाएगी। 75 क्विटल वजनी हैमर काफी ऊंचाई से गिराकर भूमि की दृढ़ता की जांच की गई है। क्या है परियोजना

मालगाड़ी से आने वाला सामान बिना व्यवधान के जल्द से जल्द एक राज्य से दूसरे राज्यों को पहुंचाने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल के डानकुनी से पंजाब के लुधियाना तक 1839 किलोमीटर लंबा विद्युतीकृत रेलमार्ग कॉरिडोर बनाया रहा है। जगह कम होने के कारण लुधियाना (पंजाब) से खुर्जा (उत्तर प्रदेश) तक लगभग 404 किलोमीटर तक एकल रेलमार्ग बनाया जाएगा। इसके बाद कोलकत्ता तक दोहरा रेलमार्ग रहेगा। इस रेलमार्ग पर चलकर मालगाड़ियां पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचेंगी। इस कॉरिडोर पर लगभग 17 स्टेशन बनाए जाएंगे। यह परियोजना वर्ष 2022 तक संपन्न करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सहारनुपर से खुर्जा तक हमारी कंपनी निर्माण कार्य कर रही है। हापुड़ में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जनपद में चौदह ओवरब्रिज बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर निजामपुर के निकट दिन-रात निर्माण कार्य जारी है।

--शुभम कुमार, साइट इंजीनियर, एलएंडटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.