विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, ससुर पर अवैध संबंध का दबाव बनाने का आरोप

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:08 AM (GMT+05:30)

बहादुरगढ़ की एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ...और पढ़ें

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, ससुर पर अवैध संबंध का दबाव बनाने का आरोप ( एआई जेनरेटेड इमेज)

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, ससुर पर अवैध संबंध का दबाव बनाने का आरोप ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. बहादुरगढ़ की महिला ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए।

  2. ससुराल वाले 2 लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे।

  3. ससुर पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप।

ध्रुव शर्मा, बहादुगढ़। हापुड़ के बहादुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली लड़की ने अपने ससुराल वालों पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की का निकाह करीब आठ वर्ष पूर्व अमरोहा के थाना नौगांवा के मीठनपुर गांव के रहने वाले एक युवक से हुआ था।

पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता ने निकाह में सात लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल वाले तभी से दो लाख रुपये एवं बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे।

इस बीच उसके एक पुत्र का जन्म हुआ तो उसको लगा कि अब उसकी प्रताड़ना कम हो जाएगी, लेकिन ससुराल वालों की प्रताड़ना और अधिक बढ़ गई। आरोप है कि एक बार उसको कमरे में बंद करके जलाने का प्रयास किया गया।

महिला का आरोप है कि उसका पति बाहर रहता है तथा कभी- कभी घर आता है। ऐसे में ससुर उसके साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता है। पति अपने स्वजन के कहने पर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।

कुछ दिन पूर्व उसके साथ मारपीट करते हुए , उसको एवं सात वर्षीय बेटे को मायके के बाहर कार से फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में देहरा गांव में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।