विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में जमीन के रिकॉर्ड में सुधार के नाम पर मांगी 50 हजार रुपये की रिश्वत, राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:28 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2026 04:29 PM (IST)

हापुड़ के धौलाना में राजस्व निरीक्षक कुंवर पाल सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप टीम ने ...और पढ़ें

ट्रैप टीम ने बुधवार को धौलाना में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात कुंवर पाल सिंह को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। प्रतीकात्मक तस्वीर

ट्रैप टीम ने बुधवार को धौलाना में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात कुंवर पाल सिंह को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. राजस्व निरीक्षक कुंवर पाल सिंह 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार।

  2. जमीन के रिकॉर्ड सुधारने के नाम पर मांगी थी घूस।

  3. धौलाना में ट्रैप टीम ने की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, हापुड़। ट्रैप टीम ने बुधवार को धौलाना में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात कुंवर पाल सिंह को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पद का दुरुपयोग करते हुए आरोपित ने जमीन के एक मामले में घूस की मांग की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धौलाना थानाक्षेत्र के रहने वाले विजेंद्र सिंह ने ट्रैप टीम को यह सूचना दी थी कि उनसे एक सरकारी काम करवाने के एवज में राजस्व अधिकारी ने रिश्वत की मांग की है। शिकायत के आधार पर ट्रैप टीम के निरीक्षक कैलाश चंद्र ने योजना बनाकर आरोपित अधिकारी को हर्ष रैम्स आयुर्वेद कैंसर क्लीनिक से दोपहर डेढ़ बजे गिरफ्तार कर लिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपित विजेंद्र ने पद का दुरुपयोग करते हुए पीड़ित की जमीन में दूसरे की जमीन के होने का दावा करते हुए इसे दुरुस्त करने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी। इस संबंध में धौलाना थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में डेढ़ लाख रुपये लेते धरा गया कानूनगो, कैंसर विशेषज्ञ से मांगी थी रिश्वत; घूस लेते CCTV में कैद  

यह भी पढ़ें- हापुड़: पिलखुवा टोल पर चेकिंग के दौरान ‘वसूली’ करते दिखा वर्दीधारी, सोशल मीडिया पर Video वायरल