विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ के देहरा गांव में डेंगू से दो मौतें, ग्रामीणों में दहशत

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:37 AM (GMT+05:30)

हापुड़ के देहरा गांव में एक महीने के भीतर डेंगू से दो लोगों की मौत हो गई है, जिससे ग्रामीणों ...और पढ़ें

हापुड़ के देहरा गांव में डेंगू से दो मौतें, ग्रामीणों में दहशत (एआई जेनरेटेड इमेज )

हापुड़ के देहरा गांव में डेंगू से दो मौतें, ग्रामीणों में दहशत (एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. हापुड़ के देहरा गांव में डेंगू से दो लोगों की मौत।

  2. गांव की सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल।

  3. सीएमओ ने स्वास्थ्य शिविर और एंटी-लार्वा छिड़काव का आश्वासन दिया।

संवाद सहयोगी, हापुड़। तहसील धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में एक के बाद एक डेंगू से हुई दो मौतों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को 32 वर्ष युवक गुलफाम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इससे पहले इसी बीमारी से एक बुजुर्ग जुल्फिकार की मौत हो चुकी है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने गांव की सफाई व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य विभाग के संचारी नियंत्रण अभियान की पोल खोल दी है।

इंतजामों पर उठे सवाल

सवाल है कि जिम्मेदारों ने बेशक बड़े-बड़े दावे किए हो, लेकिन निगरानी और बचाव के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव देहरा में स्थित जामा मस्जिद के पास रहने वाले गुलफाम उर्फ गुल्लू (32) को करीब 15 दिन पहले बुखार आया था।

शुरूआत में उसने स्थानीय डाक्टरों से दवा ली, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ने पर स्वजन ने करीब सात दिन पहले उसे गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

उधर, इससे पहले करीब एक महीने पूर्व पड़ोस में रहने वाले जुल्फिकार उर्फ अलादीन की भी डेंगू से मौत हो गई थी। अलादीन के स्वजन के अनुसार, जांच में बीमारी की पुष्टि होने के बाद उन्हें पिलखुवा के एक मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। उस दौरान उनकी मौत हो गई थी।

सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी 

गांव देहरा में दो मौतों के बाद ग्रामीणों ने गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होती और जगह-जगह गंदगी जमा रहती है। इससे मच्छर पनपने लगते हैं। समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाते तो, संक्रमण के फैलाव को रोकने में मदद मिल सकती थी।

नौकरी करता था मृतक गुलफाम

गांव देहरा का रहने वाला गुलफाम खिचरा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन मासूम बेटे साद, सुफियान और बुरहान हैं। घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार के सदस्यों पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।


आज गांव में टीम को भेजा जाएगा और स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों की जांच कराई जाएगी। वहीं, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फागिंग भी कराई जाएगी।-- डॉक्टर किशोर कुमार आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

यह भी पढ़ें- एमसीडी राजस्व बढ़ाने के लिए एआई का सहारा, विज्ञापन स्थलों की होगी डिजिटल मैपिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।