एमसीडी राजस्व बढ़ाने के लिए एआई का सहारा, विज्ञापन स्थलों की होगी डिजिटल मैपिंग
दिल्ली नगर निगम (MCD) 16 हजार करोड़ के कर्ज से निपटने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करेगा। यह ...और पढ़ें
-1794347632008_m.webp)
एमसीडी राजस्व बढ़ाने के लिए एआई का सहारा, विज्ञापन स्थलों की होगी डिजिटल मैपिंग ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
MCD 16 हजार करोड़ का कर्ज चुकाने को AI का उपयोग।
विज्ञापन विभाग में आउटडोर स्थलों की डिजिटल मैपिंग होगी।
अवैध विज्ञापन पहचानकर राजस्व बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।
निहाल सिंह, नई दिल्ली। 16 हजार करोड़ का कर्जा झेल रहे दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अब अपना राजस्व बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद लेगा। इसकी शुरुआत विज्ञापन विभाग से होगी। जहां पर सभी आउटडोर विज्ञापन स्थलों की डिजिटल मैपिंग होगी।
इसके तहत होर्डिंग, यूनिपोल, कियोस्क और स्ट्रीट फर्नीचर समेत विज्ञापन से जुड़ी सभी परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकार्ड तैयार किया जाएगा। इससे अवैध विज्ञापनों की पहचान करने के साथ उन स्थानों का भी पता लगाया जा सकेगा, जहां विज्ञापन के जरिये अधिक कमाई की संभावना है।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रस्ताव तैयार...
एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि इस संबंध में एक निजी एजेंसी के साथ 180 दिन के पायलट प्रोजेक्ट का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके तहत निजी एजेंसी अपने खर्च पर विज्ञापन स्थलों का सर्वे, जियो-टैगिंग और जीआईएस आधारित मैपिंग करेगी।
इस परियोजना पर निगम को कोई वित्तीय खर्च नहीं करना होगा। प्रस्ताव को स्थायी समिति के माध्यम से निगम की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया गया है।
सत्या शर्मा ने कहा कि निगम के पास राजस्व अर्जित करने के कई संसाधन हैं, लेकिन उनका पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। तकनीक की मदद से विज्ञापन परिसंपत्तियों की वास्तविक स्थिति और उनकी व्यावसायिक क्षमता का आकलन किया जा सकेगा। इससे राजस्व के नुकसान को रोकने और विज्ञापन प्रबंधन में पारदर्शिता लाने में मदद मिलेगी।
टेंडर प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मिलेगी मदद
उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत एजेंसी अपने एआई आधारित विजुअल लोड इंडेक्स (वीएलआई) टूल का इस्तेमाल करेगी। यह टूल सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर विज्ञापनों की संख्या, दृश्यता और उनसे होने वाली दृश्य अव्यवस्था का विश्लेषण करेगा।
इसके आधार पर ऐसे विज्ञापन कॉरिडोर की पहचान होगी, जहां व्यावसायिक संभावनाएं अधिक हैं। इससे विज्ञापन स्थलों की नीलामी, मूल्यांकन और टेंडर प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
निगम अधिकारियों के अनुसार निजी एजेंसी 360 डिग्री वर्चुअल सर्वे के जरिये प्रत्येक विज्ञापन स्थल की तस्वीरें, लोकेशन, आकार, रोशनी और नियमों के अनुपालन की जानकारी जुटाएगी। जीआईएस मैपिंग के माध्यम से इनका डिजिटल डेटाबेस तैयार होगा।
डैशबोर्ड और हीट मैप के जरिये अधिकारी विज्ञापन स्थलों की निगरानी कर सकेंगे। अधिकारी के अनुसार यह एजेंसी निगम की लिखित अनुमति के बिना इसे किसी तीसरे पक्ष से साझा नहीं कर सकेगी।
यह भी पढ़ें- बॉस बनकर 50 लाख की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित को पूरी राशि वापस मिली
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।