विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM योगी ने किया गढ़ गंगा मेले का निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक; फिर मेरठ के लिए हुए रवाना

By Thakur D P AryaEdited By: Kapil Kumar
Published: Sat, 14 Nov 2026 12:58 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ का दौरा किया, जहां उन्होंने गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा पूजन और बाजार का निरीक्षण किया। ...और पढ़ें

हापुड़ में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

हापुड़ में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ का दौरा किया।

  2. गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा पूजन, बाजार का निरीक्षण किया।

  3. पुलिस लाइन में अधिकारियों संग महत्वपूर्ण बैठक की।

जागरण संवाददाता, हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को हापुड़ का दौरा किया। सीएम योगी ने गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा पूजन बाजार का निरीक्षण किया। 

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद सीएम योगी गंगा तट की तरफ गए और पूजा करने के बाद हेलीकॉप्टर से मेरठ के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद सड़क मार्ग के जरिए हापुड़ के लिए रवाना हुए।

बता दें कि आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री योगी का हेलीकाप्टर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा। वहां से करहेड़ा नागद्वार, राजनगर एक्सटेंशन, एएलटी होते हुए एनएच-9 से हापुड़ के लिए रवाना हुए हैं।

यह भी पढ़ें- CM योगी के दौरे को लेकर हापुड़ में हाई अलर्ट, ब्रजघाट पर रहेंगे 1 घंटा; चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।