विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कपड़ा व्यापारी से 22 लाख रुपये की लूट, पुलिस में मचा हड़कंप

Published: Mon, 01 Jun 2026 12:44 AM (IST)

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी से 22 लाख रुपये की लूट हो गई। बदमाशों ने हथियार ...और पढ़ें

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी से 22 लाख रुपये की लूट हो गई।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी से 22 लाख रुपये की लूट हो गई।

HighLights

  1. दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 22 लाख रुपये की लूट।

  2. कपड़ा व्यापारी डब्बू जैन को बनाया निशाना।

  3. हथियार के बल पर कार रोककर की वारदात।

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर गढ़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर शाम 22 लाख रुपये लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दे दिया है। इस घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस व्यापारी की सूचना पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

दिल्ली सीलमपुर के रहने वाले व्यापारी डब्बू जैन का कपड़े का थोक एवं रिटेल का कारोबार है। वह रविवार को मुरादाबाद क्षेत्र से पेमेंट लेने के लिए अपने चालक के साथ ग्रांट विटारा कार से निकले थे। कई स्थानों से करीब 22 लाख रुपये एकत्र करने के बाद वह देर रात वापस दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही वह गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा से हापुड़ की तरफ बढ़े तो अचानक पीछे से आई एक कार ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया।

हथियार के बल पर व्यापारी से रुपयों का बैग छीन लिया

इससे पहले की व्यापारी कुछ समझ पाते अचानक कार से उतरे बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया तथा शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से व्यापारी डब्बू जैन दहशत में आ गए।

22 लाख रुपये लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया

इसके बाद वह एक होटल पर पहुंचे, जहां से उन्होंने अपने साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। 22 लाख रुपये लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने व्यापारी को साथ लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- टिहरी: देवप्रयाग के निकट भारी बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे का 50 मीटर हिस्सा धंसा, यातायात प्रभावित