टिहरी: देवप्रयाग के निकट भारी बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे का 50 मीटर हिस्सा धंसा, यातायात प्रभावित
देवप्रयाग के पास ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण एक सुरक्षा दीवार ढह गई, जिससे सड़क का लगभग 50 मीटर हिस्सा धंस गया और खोखला हो गया।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरपूर और तीन धारा के बीच भारी बारिश से टूटी सड़क। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, देवप्रयाग (टिहरी)। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरपूर और तीन धारा के बीच मूसलधार बारिश के कारण सुरक्षा दीवार ढहने से सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा धस गया। जिससे सड़क नीचे की ओर पूरी तरह खोखली हो गई है। सावधानी न बरते जाने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
देवप्रयाग क्षेत्र में गत तीन दिन से भारी वर्षा हो रही है। शुक्रवार रात को तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई।
शनिवार दोपहर बाद भी यही स्थिति रही। शनिवार रात तेज बारिश से भरपूर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा गंगा की ओर ढह गया।
घटना के बाद बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात में ही प्रभावित क्षेत्र में बैरियर, सुरक्षा टेप और रेत के कट्टे लगा दिए।
पुलिस ने मार्ग से गुजरने वाले सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से इस स्थान पर विशेष सावधानी बरतने और देख-भालकर ही आगे बढ़ने की अपील की है।
उधर, देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच बारिश से हो रहे भूस्खलन के कारण सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर गिर गये हैं। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है।
हालांकि बारिश के बाद जंगलों की आग बुझने में बड़ी मदद मिली है। साथ ही भारी गर्मी से भी फिलहाल मुक्ति मिल गई है। चारधाम के यात्री इस सुहावने मौसम का खूब आनंद ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- देहरादून में आंधी-बारिश का कहर: गिरे पेड़, घरों में घुसा गंदा पानी; बिजली गुल
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में वज्रपात से लखनऊ के 2 भाइयों की मौत, 3 घायल; 50 से अधिक का रेस्क्यू
