विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CCSU के छात्रों के लिए बड़ी राहत, बढ़ गई परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख, चूके तो होगा नुकसान

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:07 PM (GMT+05:30)

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है, जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। 

परीक्षा फॉर्म भरने की डेट 30 नवंबर तक बढ़ी। फाइल फोटो

 परीक्षा फॉर्म भरने की डेट 30 नवंबर तक बढ़ी। फाइल फोटो

HighLights

  1. सीसीएसयू ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई।

  2. अब छात्र 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

  3. महाविद्यालयों से फॉर्म का सत्यापन कराना अनिवार्य है।

जागरण संवाददाता, हापुड़। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 दिसंबर 2026 से शुरू होंगी। परीक्षा की तैयारी के बीच विश्वविद्यालय ने उन छात्र-छात्राओं को राहत दी है, जो किसी कारणवश परीक्षा फार्म नहीं भर सके थे। विश्वविद्यालय ने आनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब छात्र-छात्राएं 30 नवंबर तक आनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसके बाद उन्हें संबंधित महाविद्यालयों से अपने परीक्षा फार्म का सत्यापन भी कराना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

आवेदन भरने के लिए न करें अंतिम दिन का इंतजार

विश्वविद्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी निर्देशित किया है कि वे अपने स्तर से विद्यार्थियों को बढ़ी हुई तिथि की जानकारी दें। साथ ही परीक्षा फार्म भरवाने और उनके सत्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे कोई भी पात्र विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित न रहे।

परीक्षाओं की तारीख नजदीक होने के कारण विश्वविद्यालय ने सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों को भी अंतिम दिन का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

एसएसवी पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इस संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- CCSU में स्टार्टअप संवाद-2026: Lifelong Learning क्यों है आज की सबसे बड़ी जरूरत? सिर्फ डिग्री से नहीं बदलेगी भविष्य की तस्वीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।