Move to Jagran APP

भाजपा शासन में हो सकता है विकास : डा. हर्षवर्धन

भाजपा के केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पृथ्वी विज्ञान मंत्री डा हर्ष वर्धन ने ब्रजघाट गंगा में परिवार के संग मकर संक्रति की पूर्व संध्या पर स्नान किया। इस दौरान उन्होंने गढ़ में प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों का गुणगान किया। ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 07:43 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 07:43 PM (IST)
भाजपा शासन में हो सकता है विकास : डा. हर्षवर्धन

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट:

loksabha election banner

भाजपा के केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पृथ्वी विज्ञान मंत्री डा. हर्षवर्धन ने मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर ब्रजघाट पर परिवार सहित गंगा में स्नान किया। उन्होंने नाव में बैठकर गंगा पार कर दूसरे घाट पर स्नान किया। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता में भाजपा सरकारों द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में गंगा सर्वाधिक शुद्ध हुई है। प्रयागराज में आयोजित कुंभ को विशाल भव्य रूप देने का श्रेय केवल भाजपा की मोदी और योगी सरकार को जाता है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा द्वारा विकास की राह रोकने के लिए गठबंधन किया है। आज तक जो लोग एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं कर रहे थे, वे आज मंच साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की योगी और मोदी सरकार ने मिलकर विकास की गंगा बहाई है। आने वाले लोक सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की सुनामी कोई नहीं रोक पाएगा। देश और प्रदेश की जनता जानती है कि विकास केवल भाजपा के शासन में ही हो सकता है।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों में भी भारी बहुमत से जीतेगी और केंद्र में पुन: सरकार बनाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.