कोल्ड ड्रिंक्स के बहाने 7 साल की बच्ची से दो चचेरे भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हापुड़ में सनसनी
हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले दो चचेरे भाइयों ने 7 वर्षीय मासूम ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
पिलखुवा में 7 साल की बच्ची का सामूहिक बलात्कार।
दो चचेरे भाई आरोपी, कोल्ड ड्रिंक्स के बहाने ले गए।
आरोपी फरार, परिवार ने दबाने की कोशिश की।
जागरण संवाददाता, हापुड़। पिलखुवा थानाक्षेत्र के एक गांव में छह साल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पड़ोस में रहने वाले दो चचेरे भाईयों ने बच्ची को कोल्ड ड्रिक्स दिलवाने के बहाने से बुलाया और बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर सुनसान एरिया में ले गए।
दोनों युवक एक होमगार्ड के भतीजे हैं। लहूलुहान हालत में बच्ची को घर के बाहर छोड़कर आरोपित अपने घरों को चले गए। बच्ची ने घटना की जानकारी अपने स्वजन को दी। इस पर पंचायत करके मामले को दबाने को प्रयास किया गया।
ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने बिरादरी का मामला होने के चलते आपस में सुलझाने की सलाह देकर पीड़ित परिवार को थाने से वापस लौटा दिया था। देर रात मीडिया में आने के बाद भी पुलिस ने सामान्य घटना होने की बात की।
अधिकारियों के हस्तक्षेप पर आखिरकार देर रात मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपितों के परिवार के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित परिवार इस मकान में दो सप्ताह पहले ही शिफ्ट हुआ है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बच्ची से दरिंदगी: निर्माणाधीन मॉल में तलाशते रहे 100 लोग, पांच घंटे बाद मिला बेजान शरीर
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बच्ची से दरिंदगी: मिट्टी पर छपे नन्हे हाथ के निशान, हर कोना बयां कर रहा वारदात की कहानी
गैंगरेप की सूचना मिली है। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया है। अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। घटना की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मैं टीम को लेकर गांव जा रहा हूं।
अतुल चौहान - एसएचओ - पिलखुवा।
