विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में बच्ची से दरिंदगी: निर्माणाधीन मॉल में तलाशते रहे 100 लोग, पांच घंटे बाद मिला बेजान शरीर

By Vinit Edited By: Anup Tiwari
Published: Sun, 12 Jul 2026 05:32 AM (IST)

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक निर्माणाधीन मॉल से लापता हुई सात साल की बच्ची का शव पांच घंटे की ...और पढ़ें

राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन माल। जागरण

राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन माल। जागरण

HighLights

  1. गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन मॉल में सात साल की बच्ची लापता।

  2. करीब 100 लोगों ने पांच घंटे तक बच्ची की तलाश की।

  3. देर रात बेसमेंट में लहूलुहान हालत में बच्ची का शव मिला।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के निर्माणाधीन माल में सात साल की मासूम बच्ची के लापता होने के बाद करीब 100 लाेागों ने पांच घंटे सर्च अभियान चलाया। इसके बाद शुक्रवार देर रात करीब एक बजे बच्ची का शव बेसमेंट में सीढ़ियों के पास लहुलूहान हालत में बरामद हुआ।

राजनगर एक्सटेंशन में जिस निर्माणाधीन माल में बच्ची का शव बरामद हुआ है। उसका निर्माण तेजी से हो रहा है। माल में काम करने वाले कामगार पास में ही झुग्गी डालकर रहते हैं। करीब 150 लोग इन झुग्गियों में रह रहे हैं।

माल परिसर में घुसने के लिए गेट लगा है जहां सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। माना जा रहा है कि बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले आरोपित इन्हीं झुग्गियों में रहने वाला है और बच्ची का परिचित है।

पांच घंटे बाद मिला बच्ची का बेजान शरीर

पुलिस का अनुमान है कि बच्ची को शुक्रवार शाम करीब सात बजे बहलाकर आरोपित अपने साथ ले गया होगा और उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। आरोपित के पकड़े जाने पर ही पता चलेगा कि घटना में एक व्यक्ति ही शामिल है या उनकी संख्या एक से ज्यादा है।

स्वजन ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे तक बच्ची न दिखने पर तलाश शुरू की। कुछ ही देर में झुग्गियों में रहने वाले अधिकांश कामगार बच्ची की तलाश में जुट गए। निर्माणाधीन माल में बेसमेंट के अलावा चार तल हैं।

बच्ची के साथ दुष्कर्म तीसरी मंजिल पर हुआ है। बच्ची की तलाश में जुटे करीब 100 लोगों को पांच घंटे बाद बच्ची लहूलुहान हालत में बेजान मिली। शव मिलने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: चलती कार में भ्रूण लिंग जांच करने वाला गिरोह 24 घंटे में जेल से बाहर, पुलिस की चूक से मिली जमानत



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।