हमीरपुर में गांव के चौकीदार के भाई की हत्या, धारदार हथियार से मारने के बाद शव जंगल में फेंका
हमीरपुर के मझगवां थाना क्षेत्र में गांव के चौकीदार के भाई हरिकिशन पाल का खून से लथपथ शव जंगल में ...और पढ़ें
-1793696579278_m.webp)
HighLights
हमीरपुर में चौकीदार के भाई का शव जंगल में मिला।
युवक हरिकिशन पाल के गले पर धारदार हथियार से वार।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी है।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। हमीरपुर के थाना मझगवां के कोठा गोहानी गांव के जंगल में मंगलवार की सुबह गांव के चौकीदार के भाई का खून से लथपथ शव मिलने से हलचल मच गई। युवक सोमवार की शाम से लापता था। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
मंगलवार की सुबह गांव से कुछ दूर जंगल मे गांव के चौकीदार के 25 वर्षीय भाई हरिकिशन पाल का खून से लथपथ शव मिलने से हलचल मच गई। खबर मिलते ही मृतक के स्वजन मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में थाना पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। हरिकिशन के गले में धारदार हथियार से वांर करने का गहरा निशान था।
चारों तरफ खून फैला हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल की गहन छानबीन की। इस संबंध में सीओ राठ राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि हत्या की सभी एंगल से जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।