विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, हमीरपुर में डाक से पहुंचाए जा रहे पहचान पत्र

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:34 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हमीरपुर में निर्वाचन विभाग मतदाताओं को डाक के माध्यम से पहचान पत्र पहुंचा रहा है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए ये तस्वीर जागरण ग्राफिक्स टीम द्वारा बनाई गई है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए ये तस्वीर जागरण ग्राफिक्स टीम द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. निर्वाचन विभाग ने मतदाता पहचान पत्र वितरण तेज किया।

  2. हमीरपुर में 34059 नए पहचान पत्र भेजे गए।

  3. मौदहा और राठ तहसील में कार्ड वितरित किए जा रहे।

जागरण संवाददाता, मौदहा (हमीरपुर)। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं को उनके पहचान पत्र डाक के माध्यम से सीधे घर पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

इस अभियान के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 34059 नए निर्वाचन पहचान पत्र भेजे गए हैं, जिनमें से अकेले मौदहा तहसील क्षेत्र में लगभग 12 हजार कार्ड वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, राठ में 4515 कार्ड भेजे गए है।

C-572-1-KAN1084-421115

तहसीलदार धनंजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मौदहा तहसील इलाके में पहचान पत्रों के वितरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

भेजे गए 4515 निर्वाचन पहचान

इसके साथ ही, जिले के राठ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए भी 4515 निर्वाचन पहचान पत्र भेजे गए हैं। बताया कि निर्वाचन विभाग से प्राप्त सभी कार्डों को डाक विभाग के जरिए संबंधित मतदाताओं के पते पर भेजा जा रहा है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है।

विभाग की प्राथमिकता है कि मतदान से पूर्व सभी पात्र मतदाताओं तक उनके पहचान पत्र समय पर पहुंच जाएं, ताकि चुनाव के दौरान उन्हें अपनी पहचान प्रमाणित करने और मताधिकार का प्रयोग करने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में 'तीसरे मोर्चे' का शक्ति प्रदर्शन, ओवैसी ने एनकाउंटर से लेकर मदरसे तक का उठाया मुद्दा; सपा पर भी साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।