विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर के स्कूल में प्रधानाध्यापक पर अभद्रता का आरोप लगा छात्राओं ने किया हंगामा, जांच को पहुंचे सीडीओ, एसडीएम व बीइओ

Published: Sat, 22 Aug 2026 04:28 PM (GMT+05:30)

हमीरपुर के मौदहा ब्लॉक स्थित एक विद्यालय की छात्राओं ने प्रधानाध्यापक महेश कुमार पर पढ़ाई के दौरान अभद्र भाषा और ...और पढ़ें

तहसीलदार सत्यप्रकाश से प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत करतीं छात्राएं। वीडियोग्रैब

तहसीलदार सत्यप्रकाश से प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत करतीं छात्राएं। वीडियोग्रैब

HighLights

  1. छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया

  2. अभिभावकों और छात्राओं ने घटना के विरोध में जमकर हंगामा किया

  3. बीएसए ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए बीईओ को भेजा

संवाद सहयोगी, मौदहा(हमीरपुर)। विकासखंड क्षेत्र के अरतरा गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक पर विद्यालय की छात्राओं ने कक्षा में पढ़ाई के दौरान अशोभनीय बातें करने और छोटी बच्चियों से गाली-गलौज व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

छात्राओं ने यह भी आरोप लगाए कि उन्हें खाने में कच्चा केला दिया जाता है और दूध में पानी। साथ ही प्रधानाध्यापक कहता है कि खाना खाना हो तो खाओ, नहीं तो पैसे से खरीदकर खा लो। छात्राओं के हंगामे की खबर मिलते ही एसडीएम मौदहा करनवीर सिंह, सीओ राजकुमारपांडेय, तहसीलदार सत्यप्रकाश, बीइओ मौदहा सुशील कमल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

जांच में प्रथम दृष्टया प्रधानाध्यापक पर गाली गलौज कर बात करने की शिकायत की पुष्टि हुई है। जिस पर बीएसए मुकेश खरवार ने प्रधानाध्यापक महेश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएसए ने बताया कि जांच अभी जारी है, यदि सभी शिकायतें सही मिलीं तो निलंबन की भी कार्रवाई हो सकती है।

शनिवार को अरतरा गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर बात करने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। छात्राओं की शिकायत पर अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए।

विद्यालय की छात्राओं ने बताया कि प्रधानाध्यापक लंबे समय से पढ़ाई के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। वहीं शिकायत करने पर समस्या सुलझाने के बजाए छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। आरोप सामने आते ही अभिभावकों में भारी असंतोष फैल गया।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए। लेकिन ऐसे आचरण से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। छात्राओं के हंगामे की खबर मिलने पर एसडीएम, सीओ, तहसीलदार समेत खंड शिक्षा अधिकारी (बीइओ) स्कूल पहुंचे और उन्होंने छात्राओं और ग्रामीणों के बयान लिए। जिसमें छात्राओं ने सारी घटना बताई।

बीएसए मुकेश खरवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर प्रधानाध्यापक महेश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच अभी जारी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में प्रधानाध्यापक महेश यादव से वार्ता करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन स्विच आफ था।

यह भी पढ़ें- हमीरपुर में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, हादसे के बाद रातभर पानी में पड़ा रहा शव