विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरातियों का उत्पात देख दुल्हन वरमाला फेंक बोली नहीं जाना शराबियों के घर

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 01 Jul 2017 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jul 2017 10:48 PM (IST)

हमीरपुर में नशेबाज बरातियों का उत्पात और महिलाओं संग अभद्रता देख दुल्हन ने जयमाला फेंक दी और शादी से इन्कार कर दिया। बारात बैरंग लौट गई।

बरातियों का उत्पात देख दुल्हन वरमाला फेंक बोली नहीं जाना शराबियों के घर
बरातियों का उत्पात देख दुल्हन वरमाला फेंक बोली नहीं जाना शराबियों के घर

हमीरपुर (जेएनएन)। नशेबाज बरातियों को खाना फेंकते और महिलाओं संग अभद्रता करते देख दुल्हन ने जयमाला फेंक शादी करने से इन्कार कर दिया। हमीरपुर के चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी मुन्ना सिंह ने पुत्री काजल की शादी महोबा के मकरबई निवासी वीर सिंह के पुत्र लोकेंद्र के साथ तय की थी। 30 जून को तय समय पर वीर सिंह अपने पुत्र की बरात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचे। इसके बाद द्वारचार की रस्म कराई गई।

यह भी पढ़ें: जीएसटी आर्थिक समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

खाना खराब बता शराबी बरातियों का हंगामा 

इसी बीच बराती खाना खराब होने की बात कह हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने मेजों पर रखा खाना उठाकर फेंक दिया। भगौने आदि भी पलट दिए। साथ ही खाना बना रहे कारीगरों को भी पीटा। वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने विरोध किया तो बरातियों ने गाली गलौज करते हुए उनसे मारपीट कर दी। इससे गेस्ट हाउस में अफरातफरी मच गई। दुल्हन काजल जयमाल की रस्म होने के बाद बाहर आ गई।

तस्वीरों में देखें-बारिश का पानी भिगोने लगा है

काजल ने बरातियों का उत्पात देख जयमाला उतार फेंकी और कहा ऐसे शराबी परिवार की बहू नहीं बनना। इससे बरातियों में सन्नाटा पसर गया। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी तो नशेबाज बराती भाग निकले। सुबह दूल्हा बगैर दुल्हन के लौट गया। उधर दिन भर चंद्रपुरवा गांव में पंचायत चली लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। 

यह भी पढ़ें: अपना तबादला खुद कर सकेंगे शिक्षक : दिनेश