हमीरपुर में बंधी का पानी गांव के घरों में घुसने का खतरा, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
हमीरपुर के पाटनपुर गांव में नाला चोक होने से बंधी का पानी मुख्य रास्तों और घरों में भर गया है, ...और पढ़ें

पाटनपुर गांव के मुख्य रास्ते में भरा गंदा पानी। सौ.ग्रामीण
HighLights
नाला चोक होने से बंधी का पानी रास्तों में भरा
घरों की दीवारों में दरारें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ीं
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल निकासी की मांग की
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। नाला चोक होने से बंधी का पानी नहीं निकल पाने से गांव के मुख्य रास्तों में भर गया है। लंबे समय से जमा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी न होने से घरों की दीवारों में दरारें आने और बीमारी फैलने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अशोक कुमार को शिकायती पत्र देकर जल निकासी कराने की मांग की है।
मौदहा विकास खंड के पाटनपुर गांव निवासी कमलेश ने बताया कि नाले में बंधा का निर्माण वर्ष 1918 में हुआ था। पूर्व में बंधी का पानी नियंत्रित तरीके से निकाला जाता था, लेकिन कई वषों से पानी गांव के मुख्य रास्ते में भर रहा है। और घरों तक पहुंचने लगा है। उनका मकान नाले से करीब 150 मीटर दूर है लेकर घरों के सामने पानी जमा है। पानी निकासी नहीं होने के कारण मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं और छत से मिट्टी के ढेले गिरने लगे हैं।
ग्रामीणों को घर के आसपास जमा गंदे पानी को दिन में कई बार निकालना पड़ रहा है। जलभराव के कारण शौचालयों के टैंक भी भर गए है। परिवार के सदस्यों को लगातार पानी के संपर्क में रहने से त्वचा संबंधी एलर्जी और फंगल संक्रमण होने का आशंका है। बारिश होने पर गंदा पानी घर में घुस जाता है। ग्रामीण ने डीएम से वरिष्ठ अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों के घरों और स्वास्थ्य को खतरे से बचाया जा सके।
