विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर के कालपी हाईवे पर वैन ने मार्निंग वॉकर्स को कुचला, एक की मौत और दो घायल

By Anurag MishraEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 11 Oct 2026 01:43 PM (IST)

हमीरपुर के कालपी स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार ओमनी वैन ने मार्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को कुचल दिया, ...और पढ़ें

घायलों को अस्पताल पहुंचाते लोग। जागरण

घायलों को अस्पताल पहुंचाते लोग। जागरण

HighLights

  1. तेज रफ्तार वैन ने मार्निंग वॉकर्स को कुचला।

  2. एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल।

  3. वैन अनियंत्रित होकर आशियाने में जा घुसी।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। रविवार की सुबह हमीरपुर कालपी स्टेट हाईवे पर टहलने निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार ओमनी वैन ने कुचल दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद वैन अनियंत्रित होकर हाई‌वे किनारे डेरा जमाए पछाइया लोहारों के आशियाने में जा घुसी। जिससे उनका आशियाना क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

रविवार सुबह करीब छह बजे कुरारा कस्बे के वार्ड 10 निवासी 45 वर्षीय ममता पत्नी स्व.हरिशंकर व वार्ड पांच निवासी 42 वर्षीय रुक्मणी पत्नी रमेशचंद्र तथा वार्ड 10 निवासी 42 वर्षीय इमाम पुत्र मुंशी तीनों लोग खंड विकास कार्यालय के ठीक सामने से मार्निंग वाक करके वापस अपने घर को आ रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक मारुति वैन तीनों लोगों को कुचलते हुए हाईवे किनारे बने अजय पछहिया लोहार के डेरे में जा घुसी। जिससे उनका अशियाना बिखर गया। घटना के तुरंत बाद वहां चीख पुकार मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने इमाम को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में वैन चालक कस्बा कुरारा के वार्ड संख्या तीन निवासी विक्की पुत्र राजेश भी घायल हुआ उसका भी इलाज सीएचसी कुरारा में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- पहले नवरात्र पर दियोटसिद्ध में उमड़ा आस्था का सैलाब, SDM स्वाति डोगरा ने निभाई सदियों पुरानी परंपरा

थानाध्यक्ष प्रिंस दीक्षित ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत हुई है और चालक समेत तीन लोग घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 300 से शुरू हुआ सफर 75 हजार तक पहुंचा, हमीरपुर के इस गांव में 110 साल से चली आ रही रामलीला