विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दारोगा की जिस थाने में तैनाती वहीं दर्ज हुआ भ्रष्टाचार का मुकदमा, हमीरपुर एसपी ने किया लाइन हाजिर

Published: Thu, 08 Oct 2026 05:02 PM (IST)

हमीरपुर के बिवांर थाने में तैनात दारोगा मु. सुल्तान पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जमानत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। हत्या के प्रयास और धमकी देने के मामले में दर्ज किए गए मुकदमे के आरोपित को जमानत देने का नाम पर दारोगा द्वारा की जा रही 25 हजार रुपये की मांग पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर बिवांर पुलिस ने दारोगा के खिलाफ उसी थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया, जिस थाने में उसकी तैनाती थी।

रुपये मांगने का आडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रचलित हो रहा है। दारोगा के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे के बाद पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने दारोगा को लाइन हाजिर भी कर दिया है।

यह है पूरा मामला

थाना बिवांर के मवईजार गांव निवासी कल्पना पत्नी धर्मेंद्र सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बीती नौ अगस्त उसके द्वारा हत्या के प्रयास, जान से मारनेकी धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसकी विवेचना बिवांर थाने में तैनात दारोगा मु. सुल्तान द्वारा की जा रही है।

महिला का आरोप है कि दारोगा ने मुकदमे में सहयोग करने के नाम पर उसके देवर जितेंद्र सिंह पुत्र स्व.सुरेंद्र सिंह निवासी मवईजार से 25000 रुपये ले लिए तथा मुकदमे की विवेचना में प्रकाश में आए आरोपित दीपांशु सिंह को जमानत देने के नाम पर देवर जितेंद्र सिंह से फोन पर वार्ता कर 25000 रुपये दीपांशु की जमानत देने के नाम पर मांग की जा रही है। जिसका आडियो भी प्रचलित हो रहा है।

इंटरनेट मीडिया में प्रचलित आडियो व महिला की तहरीर के आधार पर बिवांर थाने में तैनात दारोगा मु. सुल्तान के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दारोगा द्वारा रुपये मांगे जाने के मामले का इंटरनेट मीडिया में आडियो प्रचलित होने पर दारोगा मु.सुल्तान को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है।

एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि बिवांर थाने में तैनात दारोगा मु.सुल्तान के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही उन्हें लाइन हाजिर भी कर दिया गया है। इससे पूर्व में भी सदर कोतवाली के दारोगा नवीन त्रिपाठी के खिलाफ बीते माह भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें वह निलंबित चल रहा है।

यह भी पढ़ें- DIG के सामने मुस्कुराने पर दारोगा का ट्रांसफर, 'मेरा चेहरा ही ऐसा है', यह सफाई भी नहीं आई काम

यह भी पढ़ें- डिजिटल हाउस अरेस्ट कर रिटायर्ड दारोगा से ठगे 16 लाख, RBI अफसर बन साइबर अपराधियों ने दी थी ये धमकी