हमीरपुर में खाना खाते समय सीने में उठा तेज दर्द, वन दारोगा की हुई मौत
सरीला रेंज में तैनात वन दारोगा अमर सिंह यादव की बुधवार देररात खाना खाते समय सीने में तेज दर्द से तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मी उन्हें सीएचसी सरीला ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया; पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
-1795769824692_m.webp)
HighLights
वन दारोगा अमर सिंह यादव की अचानक मौत।
खाना खाते समय सीने में तेज दर्द हुआ।
सीएचसी सरीला में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
संवाद सूत्र, सरीला (हमीरपुर)। सरीला रेंज में तैनात वन दारोगा 57 वर्षीय अमर सिंह यादव की बुधवार देररात खाना खाते समय सीने में तेज दर्द होने के कारण तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मी उन्हें इलाज के लिए सीएचसी सरीला लाए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अमर सिंह यादव बुधवार रात अपने आवास पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह वहीं लेट गए। पत्नी ने तत्काल वन विभाग के स्टाफ को सूचना दी, जिस पर स्टाफ के लोग सीएचसी सरीला ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्वजन संतुष्ट नहीं हुए और वह उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दियाष स्वजन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। दिवंगत अमर सिंह यादव मूलरूप से कुरारा थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव के रहने वाले थे। इस घटना से दिवंगत वन दारोगा के स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं।