उत्तर प्रदेश के इस शहर में 23 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, डीएम ने घोषित किया 'ड्राई डे'
हमीरपुर जिलाधिकारी ने 23 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित किया है। विधान परिषद चुनाव 2026 के मद्देनजर जिले की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
हमीरपुर में 23 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित।
विधान परिषद चुनाव 2026 के कारण शराब दुकानें बंद।
नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई, डीएम का आदेश।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने 23 अक्टूबर को जनपद में शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया है।
इस दिन जिले की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। कहा कि समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, कंपोजिट शाप व भांग की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
शुष्क दिवस के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- ड्राई डे की धज्जियां उड़ाना पड़ा महंगा, नोएडा पुलिस ने दो को दबोचा; होटल और स्कूटी से अवैध शराब जब्त
