ड्राई डे की धज्जियां उड़ाना पड़ा महंगा, नोएडा पुलिस ने दो को दबोचा; होटल और स्कूटी से अवैध शराब जब्त
ड्राई डे पर शराब बेचने के आरोप में नोएडा में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सेक्टर 104 ...और पढ़ें
-1791111726210_m.webp)
आरोपी गिरफ्तार। जागरण
HighLights
गांधी जयंती पर नोएडा में अवैध शराब बेचने वाले पकड़े गए।
सेक्टर 104 के होटल संचालक अजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।
स्कूटी से शराब बेचते शिवम कुमार भी पुलिस के हत्थे चढ़ा।
जागरण संवाददाता, नोएडा। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर शराब प्रतिबंधित होने के बाद भी बेचने और परोसने को आबकारी और पुलिस ने गंभीरता से लिया। लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की।
आबकारी और सेक्टर 39 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेक्टर 104 स्टर्लिंग माल महर्षि आश्रम के गेट नंबर एक के पास से कार सवार को पकड़ा। उसकी पहचान दिल्ली जंगपुरा के अजीत सिंह के रूप में हुई।
पुलिस ने उसके पास से 13 पव्वे सिमरन आफ जमुना, मैजिक मोमेंट के पव्वे, ब्लेंडर प्राइड के सात पव्वे, राकफोर्ड के सात पव्वे, आल सीजन के चार पव्वे व दो हाफ, इंपीरियल ब्लू हाफ के छह पव्वे, राकफोर्ड के तीन हाफ, आईकानिक के 10 हाफ, रायल स्टैग के चार हाफ समेत करीब 17 लीटर शराब और किंगफिशर, एलिफेंट आदि की 36 कैन बरामद की।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित के खिलाफ सेक्टर 39 थाने में मामला दर्ज कराया। आरोपित सेक्टर 104 में सिंह फूड नाम से होटल चलाता है।
स्कूटी से शराब बेचता धरा
सेक्टर 126 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गढ़ी शाहपुर गांव के सामने पुश्ता रोड से स्कूटी सवार संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से अलग-अलग ब्रांड की 65 कैन बीयर की बरामद हुईं।
थाना प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान बिहार भागलपुर के अंबा गांव के शिवम कुमार के रूप में हुई। वह ठेके बंद होने पर महंगे दाम पर शराब बेचता है। शुक्रवार को प्रतिबंध होने के बाद भी अवैध रूप से शराब बेच रहा था।
