Move to Jagran APP

Hamirpur: फेशियल और मसाज कराने निकला था दूल्हा, हवालात में काटनी पड़ी रात

Hamirpur शादी के एक दिन पहले दूल्हा फेशियल व मसाज करवाने गया और शराब पीकर सड़क पर झूम रहा था। गश्त पर पहुंची पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ कर उसे अपने साथ थाने ले गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Fri, 17 Feb 2023 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2023 05:30 PM (IST)
Hamirpur: फेशियल और मसाज कराने निकला था दूल्हा, हवालात में काटनी पड़ी रात : जागरण

हमीरपुर, जागरण संवाददाता: कुरारा के कुसौलीपुरवा गांव निवासी जगन्नाथ पुत्र ब्रजभान सिंह की शादी 17 फरवरी (शुक्रवार) को ग्राम शाखा जिला फतेहपुर निवासिनी अनुप्रिया पुत्री अशोक के साथ तय है। जिसपर शादी के एक दिन पहले गुरुवार को दूल्हा जगन्नाथ गांव से कुरारा कस्बे अपनी दाढ़ी बाल व मसाज करवाने के लिए आया था। देर शाम वह नशे में बेरी तिराहे के समीप झूम रहा था। तभी गश्त पर पहुंची पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। उसने बताया कि शुक्रवार को मेरी शादी है लेकिन पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि जगन्नाथ हाथ में कंकन (कलाई में बांधा जाना वाला पूजा का धागा) बांधे व मेहंदी लगाए हुए था। अत्यधिक नशे में घूम रहा था। जिससे किसी दुर्घटना की आशंका के चलते थाने में बिठा लिया था। सुबह उसे छोड़ दिया गया है।

नशे की हालत में सड़क पर झूम रहा था दूल्हा

शादी के एक दिन पहले दूल्हा फेशियल व मसाज करवाने गया और शराब पीकर सड़क पर झूम रहा था। गश्त पर पहुंची पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ कर उसे अपने साथ थाने ले गई।  शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने उसे छोड़ दिया।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.