यूपी के हमीरपुर में जंगल में मिला महिला का सिर कटा शव, दो से तीन दिन पुराना; साड़ी और बाल जलाए गए
हमीरपुर के मझगवां थाना क्षेत्र के गिरवर जंगल में एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जंगल में छानबीन करते हुए पुलिसकर्मी। (तस्वीर- जागरण)
HighLights
हमीरपुर के गिरवर जंगल में अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिला।
पुलिस ने शव से 250 कदम दूर महिला का कटा हुआ सिर बरामद किया।
आरोपी ने महिला के बाल और साड़ी जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। थाना मझगवां के गिरवर गांव के जंगल में गुरुवार की देर रात अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिलने से हलचल मच गई। रातभर पुलिस महिला के कटे हुए सिर की तलाश करती रही।
अगली सुबह शुक्रवार को करीब आठ बजे पुलिस ने कटा हुआ सिर महिला के शव से करीब 250 कदम दूरी पर बरामद किया। आरोपित ने महिला के सिर के बाल काटकर भी जला दिए और साड़ी को भी जला डाला।
महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। फील्ड यूनिट और डाग स्क्वॉड की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।
जंगल में मिला महिला का सिर कटा शव
गुरुवार की देररात एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिलने से गिरवर गांव में हलचल मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर मोर्च्यूरी में रखा दिया और उसके सिर की तलाश में जुट गई। रातभर पुलिस की टीमें सिर की तलाश करती रहीं। लेकिन अंधेरा होने के कारण सिर का सुराग नहीं लगा।

सुबह फिर से पुलिस ने जंगल में छानबीन शुरू की और जिस स्थान पर महिला का शव मिला था, वहां से करीब 250 कदम की दूरी पर महिला का सिर बरामद हो सका। महिला के सिर से बाल गायब थे और जो शव के पास से करीब 100 कदम की दूरी पर जले पड़े थे।

महिला की साड़ी भी जला दी गई
इतना ही नहीं, आरोपित ने महिला की साड़ी भी शरीर से उतारकर जला दी। जिसकी राख पुलिस को शव के पास से 150 कदम की दूरी पर बरामद हुई। महिला का शव सिर्फ ब्लाउज और पेटीकोट में औंधे मुंह पड़ा हुआ था।
सुबह डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट की टीम ने जले हुए बाल और जली हुई साड़ी को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला के शरीर में मंगलसूत्र, बिछिया, तोड़ियां और पायल भी मिली हैं। घटना स्थल से करीब 10 कदम की दूरी पर महिला की चप्पलें भी बरामद हुई हैं।
-1795158004941.webp)
पुलिस तंत्रमंत्र के एंगल से भी कर रही जांच
पुलिस इसे तंत्रमंत्र से जोड़ रही है। शव तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि गांव के चौकीदार सुरेंद्र कुमार अनुरागी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दिवंगत महिला की शिनाख्त व घटना के राजफाश के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।