छत से गिरकर संविदा सफाई कर्मी की मौत
गोहांड संवाद सूत्र: टाउन एरिया गोहांड में एक सफाई कर्मी रात के समय अपने घर की छत से नीचे गिर गया। उस
By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 07:52 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 07:52 PM (IST)
गोहांड संवाद सूत्र: टाउन एरिया गोहांड में एक सफाई कर्मी रात के समय अपने घर की छत से नीचे गिर गया। उसे परिजन इलाज के लिए झांसी ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
अरविंद कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी समधर जिला झांसी गोहांड में संविदा पर सफाई कर्मी पद पर है। वह रात के समय अपने बच्चों के साथ घर की छत पर सोया था। रात के समय वह पेशाब करने के लिए उठा तो उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे आ गिरा। उसे परिजन गंभीर हालत में झांसी इलाज के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसकी पत्नी भी गोहांड में संविदा पर सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। वह गोहांड के गांधी नगर में स्थाई मकान बनाकर रह रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें