गोरखपुर के गगहा में अस्थौला नाला पुलिया में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
गगहा क्षेत्र के अस्थौला गांव में एक पुलिया के पास 35 वर्षीय युवक अजय उर्फ भुन्नुर का शव मिला, जिससे ...और पढ़ें

इनसेट में मृतक की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
गगहा के अस्थौला गांव में नाला पुलिया में मिला शव।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय अजय उर्फ भुन्नुर के रूप में हुई।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी।
संवाद सूत्र, हाटा बाजार (गोरखपुर)। गगहा क्षेत्र के अस्थौला गांव में मझगांवा-नर्रे मार्ग पर स्थित अस्थौला नाला पुलिया में शुक्रवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान अस्थौला निवासी 35 वर्षीय अजय उर्फ भुन्नुर पुत्र जगदीश के रूप में हुई।
सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पुलिया के पास नाले में युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद गगहा पुलिस और डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता जगदीश ने बताया कि अजय गुरुवार शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। वह प्लंबर का काम करता था। शुक्रवार सुबह उसका शव अस्थौला नाला पुलिया में मिला। जगदीश के अनुसार अजय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। चार बहनों की शादी हो चुकी है। अजय शादीशुदा था और उसका छह वर्षीय बेटा है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी तक चलेगी पूजा स्पेशल, रेलवे ने किया शेड्यूल जारी
पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, इस संबंध में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
