'क्या जाने इतिहास बेचारा': गोरखपुर के चौरी चौरा में कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- मालवीय जी ने बचाए थे क्रांतिकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौरी चौरा में ओवरब्रिज का लोकार्पण किया और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि चौरी ...और पढ़ें
-1793517508794_m.webp)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
सीएम योगी ने चौरी चौरा ओवरब्रिज का लोकार्पण किया।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दिनकर की कविता सुनाई।
मालवीय ने चौरी चौरा के 151 आरोपियों को बचाया था।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चौरी चौरा में ओवरब्रिज का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेसियों पर जमकर बरसे। कहा कि देश के अंदर सड़क पर अराजकता पैदा की जा रही है। बिना राहुल गांधी का नाम लिए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर द्वारा रचित वीर रस की प्रसिद्ध कविता 'कलम, आज उनकी की जय बोल' की एक लाइन सुनाई, 'अंधा चकाचौंध का मारा, क्या जाने इतिहास बेचारा'।
इसके बाद बलिदानियों की गाथा सुनाई, 'साक्षी हैं उनकी महिमा के, सूर्य चंद्र भूगोल खगोल, कलम, आज उनकी जय बोल]। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलम बलिदानियों की जय बोलती है।
कहा कि चौरी चौरा की घटना में आरोपित बनाए गए 172 लोगों को बचाने के लिए अधिवक्ता जवाहर लाल नेहरू नहीं आए, आए पं. मदन मोहन मालवीय। उन्होंने मजबूत पैरवी से 151 लोगों को आरोपों से बाहर कराया। कहा कि चौरी चौरा की क्रांति ने कांग्रेसियों को भी हिला दिया था। उन्हें अपना आंदोलन रोक देना पड़ा।
देख सपाई, बिटिया घबराई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा ने चार बार की सरकार में प्रदेश के अंदर 15 सौ दंगे करवाए थे। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया दिया था। 10 लाख गुंडे पाले थे। यह सपाई हर जिले में लूट, अराजकता, गरीबों की जमीन पर कब्जा करते थे, बेटी, व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा थे। तब कहा जाता था, देख सपाई बिटिया घबराई। हमने 10 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। कहा कि जो लोग जीते जी अपने परिवार के लोगों को सम्मान नहीं देते, वह बलिदानियों का क्या सम्मान करेंगे।
किसानों के लिए ले आएंगे नया पैकेज
मुख्यमंत्री ने चक्रवाती तूफान अर्णब से प्रभावित किसानों की दुखती रग पर हाथ रखा। कहा कि असमय वर्षा के कारण दिया गया मुआवजा नाकाफी है। प्रदेश के प्रशासन के अधिकारियों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। कहा गया है कि तात्कालिक मुआवजा तो दे ही, हम नया पैकेज लेकर आएंगे। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करेंगे।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के चौरी चौरा में सीएम योगी ने किया ओवरब्रिज का लोकार्पण, 287 करोड़ की परियोजनाएं समर्पित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह चौरी चौरा में रेल ओवरब्रिज जनता को समर्पित किया। 59.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ओवरब्रिज से लोगों को रेल क्रासिंग पर रोजाना लगने वाले जाम से मुक्ति मिल गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 287 करोड़ रुपये की लागत वाली 84 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 20 करोड़ रुपये की लागत से बन रही गौनर सड़क का भी शिलान्यास शामिल है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।