विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के चौरी चौरा में सीएम योगी ने किया ओवरब्रिज का लोकार्पण, 287 करोड़ की परियोजनाएं समर्पित

By Durgesh TripathiEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 01 Nov 2026 12:34 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौरी चौरा में ₹287 करोड़ की 84 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने ₹59.44 करोड़ ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने चौरी चौरा में 84 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

  2. ₹59.44 करोड़ का रेल ओवरब्रिज जनता को समर्पित किया गया।

  3. बलिदानी स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर इतिहास को याद किया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह चौरी चौरा में रेल ओवरब्रिज जनता को समर्पित किया। 59.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ओवरब्रिज से लोगों को रेल क्रासिंग पर रोजाना लगने वाले जाम से मुक्ति मिल गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 287 करोड़ रुपये की लागत वाली 84 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

चौरी चौरा के भोपा बाजार में गोरखपुर-भटनी रेल खंड पर स्थित समपार संख्या 147बी पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है। इससे पहले चौरी चौरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री सबसे पहले ओवरब्रिज पर पैदल चले। वह बलिदानी स्मारक पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किया।

यहां से मुख्यमंत्री पैदल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, संगीता यादव, डा. संजय निषाद, विधायक सरवन निषाद, डा. धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप शुक्ल, श्रीराम चौहान, जयप्रकाश निषाद, विनोद राय, जनार्दन तिवारी आदि मौजूद रहे।

ओवरब्रिज पर चौरी चौरा की पूरी कहानी
चौरी चौरा में बने रेल ओवरब्रिज बलिदानियों की गाथा पूरी सिलसिलेवार दर्ज हुई है। जिन 19 बलिदानियों को फांसी दी गई थी, उनकी फोटो, पिता का नाम और फांसी की तिथि का भी जिक्र किया गया है। बलिदानियों को पूरी तरह समर्पित इस ओवरब्रिज को देखने लोग आ रहे हैं।

भड़का था जनाक्रोश, रोका गया असहयोग आंदोलन
चार फरवरी, 1922 को स्वयंसेवकों ने थानेदार द्वारा अपने साथी भगवान अहीर की पिटाई के विरोध में थाने तक शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की योजना बनाई। निहत्थे स्वयंसेवकों पर प्रशासन ने पहले लाठीचार्ज किया, फिर गोलीबारी। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद जनमानस उत्तेजित हुआ और जनाक्रोश के चलते थाना फूंक दिया गया। थाना फूंकने की घटना में 23 पुलिसकर्मी मारे गए। इसके बाद 12 फरवरी, 1922 को महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जन समस्याएं, इलाज के लिए दिया भरोसा

फैक्ट फाइल

  • कुल लंबाई - 649.047 मीटर
  • रेलवे भाग की लंबाई - 63.50 मीटर
  • चौड़ाई - दो गुणे 3.75 मीटर
  • कुल लागत - 59.44 करोड़
  • कार्य शुरू होने की तिथि - जनवरी 2022

यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, अब राजधानी और वंदे भारत में भी कर सकेंगे उच्च श्रेणी में सफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।