विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Today: यूपी में पारा 40 के पार, दिन-रात भीषण गर्मी के आसार; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

Published: Sun, 11 May 2025 07:50 AM (IST)

गोरखपुर में मई की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया ...और पढ़ें

आसमान में छायें बादल के बाद लोगों को सता रही उमस। जागरण
आसमान में छायें बादल के बाद लोगों को सता रही उमस। जागरण

HighLights

  1. बादल और धूप ने मिलकर कराया तापमान से अधिक गर्मी का अहसास
  2. सामान्य से ढाई डिग्री अधिक रिकार्ड हुआ अधिकतम व न्यूनतम तापमान
  3. हीट इंडेक्स बढ़ने से गर्मी ज्यादा

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मई ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पारा चढ़ाकर भीषण गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। न्यूनतम तापमान भी 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय फिलहाल यह सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान जता रहे हैं। दिन तो दिन, रात में भी भीषण गर्मी पड़ते रहने का आसार बता रहे हैं।

शनिवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। तापमान का यह आंकड़ा सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आसमान में बादलों के जमे रहने से रिकार्ड तापमान से अधिक की गर्मी महसूस की गई।

मौसम विज्ञानी के अनुसार बादलों की मौजूदगी से नमी का साथ पाकर धूप ने शहर का हीट इंडेक्स बढ़ा दिया। रिकार्ड तापमान से अधिक की गर्मी का अहसास करा दिया। दिन में रिकार्ड तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस और रात में करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक की गर्मी महसूस की गई।

गर्मी से लोगों को हो रही दिक्कत। जागरण


इसे भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में बिजली विभाग का एक्शन, चंद घंटों के अभियान में लगे 163 स्मार्ट मीटर; चोरों पर FIR

हवा की कम रफ्तार ने भी हीट इंडेक्स बढ़ाने में महती भूमिका निभाई है। मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले तीन से चार दिन तक अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया जाएगा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गिरने पाएगा। हीट इंडेक्स की बढ़ोतरी से रिकार्ड तापमान से अधिक की गर्मी का अहसास होगा।

इसे भी पढ़ें- Lucknow-Kanpur Expressway 82 दिन में हो जाएगा तैयार, NHAI ने किया यह बड़ा दावा

बीते दिनों ऐसे बढ़ा अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

तिथि तापमान
10 मई 40.8
09 मई 39.6
08 मई 39.6
07 मई 32.5