विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PET को लेकर गोरखपुर में तैयारी पूरी: लखनऊ-आजमगढ़ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन; देवरिया-महराजगंज के लिए मिलेंगी AC बसें

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:59 PM (IST)

गोरखपुर में यूपी पीईटी परीक्षा के लिए रोडवेज और रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु लखनऊ-आजमगढ़ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. गोरखपुर में पीईटी परीक्षा के लिए विशेष तैयारी।

  2. लखनऊ-आजमगढ़ के लिए विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

  3. देवरिया-महराजगंज रूट पर अतिरिक्त एसी बसें उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए रविवार को गोरखपुर आवागमन करने वाले परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज और रेलवे प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। रोडवेज ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए देवरिया और महराजगंज रूट पर एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाने का निर्णय लिया है।

यह बसें गोरखपुर बस स्टेशन से सुबह छह बजे से चलाई जाएंगी। इसके अलावा कचहरी स्टेशन से गाजीपुर, जौनपुर, बलिया और वाराणसी के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। रेलवे ने गोरखपुर से लखनऊ और आजमगढ़ के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की पहले ही घोषणा कर दी है। यह ट्रेनें पूर्व निर्धारित स्टेशन, समय, ठहराव व रूट के आधार पर चल रही हैं।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के अनुसार दोनों पालियों में 46 हजार परीक्षार्थी गोरखपुर आवागमन करेंगे। परीक्षार्थियों के लिए लोकल रूटों पर रुटीन के अलावा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसें भी चलाई जाएंगी।

देवरिया, महराजगंज, पडरौना और बस्ती रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। देवरिया रूट पर 120, पडरौना के लिए 70 तथा महराजगंज रूट पर 80 बसें चल रही है। इसके अलावा कचहरी स्टेशन से बलिया, गाजीपुर और जौनपुर के लिए 130 तथा वाराणसी के लिए 20 बसें संचालित हैं।

परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, सुपरवाइजरों व संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बसों पर चालकों व परिचालकों की ड्यूटी लगा दी हैं। बस स्टेशनों पर सुबह चार बजे से ही कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सुरक्षा व यात्री सुविधाओं की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। सहयोग के लिए वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा बल सीसी कैमरे से हर यात्रियों पर नजर रख रहे हैं। गोरखपुर से लखनऊ और आजमगढ़ रूट पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

गोरखपुर-आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल

05152 गोरखपुर-आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 01 नवंबर को गोरखपुर से शाम 06.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन देवरिया सदर से शाम 07.30 बजे, भटनी से 07.55 बजे, बेलथरा रोड से 08.45 बजे, इन्दारा से 09.25 बजे तथा मऊ से 09.45 बजे छूटकर आजमगढ़ 11.00 बजे पहुंचेगी।

लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर परीक्षा स्पेशल

05008 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 01 नवंबर को लखनऊ जंक्शन से रात 08.55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बादशाह नगर से 09.28 बजे, बाराबंकी से 10.07 बजे, बुढ़वल से 10.32 बजे, करनैलगंज से 11.07 बजे, गोंडा से 11.45 बजे चलकर दूसरे दिन बलरामपुर से रात 12.22 बजे, तुलसीपुर से 12.50 बजे, बढ़नी से 01.25 बजे, सिद्धार्थनगर से 02.07 बजे तथा आनन्दनगर से 02.40 बजे छूटकर गोरखपुर 04.00 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- सर्दियां आते ही बदलेगी गोरखपुर चिड़ियाघर में जानवरों की डाइट, शाकाहारी जीवों को मिलेगा गुड़ और गन्ना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।