विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्दियां आते ही बदलेगी गोरखपुर चिड़ियाघर में जानवरों की डाइट, शाकाहारी जीवों को मिलेगा गुड़ और गन्ना

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:46 PM (IST)

गोरखपुर चिड़ियाघर में ठंड के मौसम को देखते हुए जानवरों के खानपान में बदलाव किया गया है। मांसाहारी जीवों को ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. मांसाहारी जीवों के भोजन में मांस की मात्रा बढ़ाई गई।

  2. शाकाहारी जानवरों को ठंड में गुड़, गन्ना और शकरकंद।

  3. चिड़ियाघर में जानवरों के स्वास्थ्य व पोषण का विशेष ध्यान।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) के वन्यजीवों के खानपान में आज से बदलाव होगा। ठंड में जानवरों के शरीर का तापमान गिरने से पाचन क्षमता व शारीरिक गतिविधियों पर असर पड़ता है। ऐसे में चिड़ियाघर प्रशासन उनके स्वास्थ्य व पोषण का ध्यान रखते हुए भोजन की मात्रा व गुणवत्ता में बदलाव करता है। वहीं, अधिक ठंड पड़ने पर उनके सेल से बाहर निकालने के समय को भी बदला जाता है।

ठंड में मांसाहारी जानवरों के भोजन में वृद्धि की जाती है। बाघ को 12 की जगह 14 किलोग्राम मांस दिया जाता है। तेंदुआ और लकड़बग्घा को अभी चार किलोग्राम मांस दिया जा रहा है। एक नवंबर से इन्हें पांच से छह किलोग्राम तक मांस दिया जाएगा।

81736190

सियार का आहार एक से बढ़ाकर डेढ़ किलोग्राम और लोमड़ी को एक किलोग्राम मांस दिया जाएगा। अभी इन्हें आधा किलोग्राम दिया जा रहा है। वहीं, भालू को सब्जियों व फलों के साथ ही शहद दिया जाएगा। इसकी मात्रा 50 से 100 ग्राम तक होगी। इसके अलावा सांप घर में रह रहे विभिन्न प्रकार के सांपों को 25 दिन में चूहा और खरगोश दिया जाएगा। मगरमच्छ व घड़ियाल को 20 दिन में मछलियां दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 1 नवंबर को CM योगी करेंगे 59.44 करोड़ के रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण, 7 साल में जिले को मिलेगा 15वां पुल

शाकाहारी जीवों को दिया जाएगा गुड़ व गन्ना

ठंड में शाकाहारी जीवों के आहार में पोषण बढ़ाने के लिए विशेष तत्व जोड़े जाते हैं। हिरन, गैंडा व अन्य शाकाहारी जीवों को भोजन के साथ गुड़ भी दिया जाता है। गैंडे को गन्ना, शकरकंद व बरसीम दिया जाता है। इससे इन जीवों की ऊर्जा बनी रहती है।

चिड़ियाघर में रहने वाले पशु-पक्षियों का भोजन मौसम के अनुसार निर्धारित है। गर्मी व वर्षा में एक जैसा भोजन दिया जाता है, लेकिन ठंड में बदल जाता है। शेर, तेंदुआ, सियार, लोमड़ी व लकड़बग्घा के भोजन की मात्रा बढ़ा दी जाती है। पक्षियों को ठंड में कम पानी दिया जाता है।- डॉ. योगेश प्रताप सिंह, उप निदेशक चिड़ियाघर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।